13 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने एक साल का बैन झेला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रवींद्र जडेजा ने एक साल का बैन झेला?

सारांश

आईपीएल में रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया है। क्या जडेजा फिर से राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में दिखेंगे? जानें उनके पिछले अनुभव और बैन का सच।

मुख्य बातें

रवींद्र जडेजा ने 2008 में आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।
2009 में उन्हें एक साल का बैन झेलना पड़ा।
वे 254 आईपीएल मैचों में 3,260 रन बना चुके हैं।
जडेजा को 2025 में 18 करोड़ रुपये की फीस मिली थी।
सीएसके और आरआर के बीच संभावित व्यापार चर्चा चल रही है।

नई दिल्ली, 11 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 से पहले भारतीय टीम के प्रमुख ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चर्चा का विषय बने हुए हैं। यह चर्चा है कि आगामी सीजन में जडेजा अपनी पुरानी टीम सीएसके की पीली जर्सी में नहीं, बल्कि राजस्थान रॉयल्स की गुलाबी जर्सी में नजर आ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, सीएसके आरआर के संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है और इसके बदले में जडेजा को सौंप सकती है। इस खबर की आधिकारिक पुष्टि जल्द ही होने की संभावना है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जडेजा पहले भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। इसी टीम के साथ उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और इस दौरान उन्हें एक साल का बैन भी झेलना पड़ा था।

रवींद्र जडेजा ने 2008 और 2009 में राजस्थान के लिए खेला। 2008 में जडेजा ने 14 मैचों में 135 रन और 2009 में 13 मैचों में 295 रन बनाए। गेंदबाजी के मामले में, जडेजा को 2008 में ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन 2009 में उन्होंने 23.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। पहले 2 सीज़न के लिए उन्हें कुल 24 लाख रुपये मिले थे। पहले सीज़न में आरआर चैंपियन बनी थी।

2009 में, आरआर का सदस्य रहते हुए जडेजा का एमआई से संपर्क हुआ, जो उन्हें अधिक पैसे देकर खरीदना चाहती थी। लेकिन, इस बातचीत की जानकारी आईपीएल गवर्निंग बॉडी को हो गई और जडेजा को लीग से एक साल का बैन मिल गया। आईपीएल के नियमों के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी तब तक किसी और टीम से संपर्क नहीं कर सकता जब तक उसकी मौजूदा टीम उसे रिलीज न करे। इस बैन के चलते जडेजा ने आईपीएल 2010 नहीं खेला। 2011 में उन्होंने कोच्चि टस्कर्स केरल से वापसी की और 2012 से सीएसके का हिस्सा बने। 2016 और 2017 में सीएसके निलंबित रही, इस दौरान जडेजा गुजरात लायंस के भागीदार रहे।

जडेजा को लीग के सबसे सफल ऑलराउंडर्स में से एक माना जाता है। 2008 से 2025 के बीच उन्होंने कुल 254 मैचों में 5 अर्धशतक लगाते हुए 3,260 रन और 170 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा, जडेजा लीग के महंगे खिलाड़ियों में से भी एक हैं। 2025 में सीएसके ने उन्हें मैच फीस के रूप में 18 करोड़ रुपये दिए थे।

संपादकीय दृष्टिकोण

हम हमेशा देश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों और संघर्षों का समर्थन करते हैं। रवींद्र जडेजा की कहानी न केवल उनके करियर की चुनौतियों को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे एक खिलाड़ी संघर्षों के बावजूद आगे बढ़ता है।
RashtraPress
13 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रवींद्र जडेजा ने कब बैन झेला?
रवींद्र जडेजा ने 2009 में आईपीएल के दौरान बैन झेला था।
जडेजा का आईपीएल करियर कब शुरू हुआ?
जडेजा का आईपीएल करियर 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ शुरू हुआ।
जडेजा के पास कितने विकेट हैं?
जडेजा के पास 254 मैचों में 170 विकेट हैं।
जडेजा कब सीएसके में शामिल हुए?
जडेजा 2012 में सीएसके का हिस्सा बने।
क्या जडेजा राजस्थान रॉयल्स में वापस आ सकते हैं?
जी हां, खबरें हैं कि जडेजा आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल सकते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले