14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मैथ्यू शॉर्ट ने कप्तानी पारी खेलकर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को लगातार पांचवीं जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मैथ्यू शॉर्ट ने कप्तानी पारी खेलकर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को लगातार पांचवीं जीत दिलाई?

सारांश

क्या आप जानते हैं कि मैथ्यू शॉर्ट की कप्तानी में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने एमआई न्यूयॉर्क को हराकर लगातार पांचवीं जीत कैसे हासिल की? जानिए इस रोमांचक मुकाबले की हर बारीकी।

मुख्य बातें

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।
मैथ्यू शॉर्ट ने 91 रन बनाकर कप्तानी की।
टीम अब प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है।
एमआई न्यूयॉर्क ने चौथी हार का सामना किया।
इस मैच में कुल 246 रन बने।

नई दिल्ली, 24 जून (राष्ट्र प्रेस)। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने मेजर क्रिकेट लीग-2025 (एमएलसी) के 14वें मैच में एमआई न्यूयॉर्क को 47 रन से हराकर एक और शानदार जीत दर्ज की। यह उनकी इस सीजन की लगातार पांचवीं जीत है, जिससे टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मजबूती से काबिज है।

इस सीजन में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं और उनके नाम 10 प्वाइंट्स तथा +2.670 का नेट रन रेट है। वहीं, एमआई न्यूयॉर्क चौथी हार के साथ चौथे स्थान पर है।

इस मैच में, डलास में टॉस हारकर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए।

टीम को अच्छी शुरुआत मिली, जहां कप्तान मैथ्यू शॉर्ट ने टिम सेफर्ट के साथ 8.2 ओवर में 86 रन की साझेदारी की। सेफर्ट ने 26 रन बनाए।

इसके बाद शॉर्ट ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। शॉर्ट ने 43 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों की मदद से 91 रन बनाकर आउट हुए।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 26 गेंदों में 64 रन बनाए। उनके अलावा संजय कृष्णमूर्ति ने 27 और हसन खान ने नाबाद 31 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से कीरोन पोलार्ड ने 2 विकेट लिए।

विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई न्यूयॉर्क 199 रन ही बना सकी। क्विंटन डी कॉक और मोनांक पटेल ने 9.3 ओवर में 119 रन की साझेदारी की। मोनांक ने 60 रन बनाए।

क्विंटन ने 46 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। जबकि कप्तान निकोलस पूरन ने 15 रन का योगदान दिया।

पोलार्ड ने 34 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए जेवियर बार्टलेट और रोमारियो शेफर्ड ने 2-2 विकेट लिए।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह मानता हूं कि क्रिकेट में इस प्रकार की जीतें खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और खेल को भी नई दिशा देती हैं।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने कितने मैच जीते हैं?
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने इस सीजन में अब तक 5 मैच जीते हैं।
मैथ्यू शॉर्ट ने कितने रन बनाए?
मैथ्यू शॉर्ट ने 43 गेंदों में 91 रन बनाए।
इस मैच का स्थान क्या था?
यह मैच डलास में खेला गया था।
एमआई न्यूयॉर्क की स्थिति क्या है?
एमआई न्यूयॉर्क चौथी हार के साथ चौथे स्थान पर है।
कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा विकेट ले गया?
कीरोन पोलार्ड ने एमआई न्यूयॉर्क के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 साल पहले
  2. 1 साल पहले
  3. 1 साल पहले
  4. 1 साल पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले