27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने एमएलसी 2025 में जीत की 'हैट्रिक' लगाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने एमएलसी 2025 में जीत की 'हैट्रिक' लगाई?

सारांश

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएलसी 2025 में तीसरी जीत हासिल की। इस मैच में उनकी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी ने उन्हें एक महत्वपूर्ण जीत दिलाई। जानिए इस मैच की सभी खास बातें और टीम की वर्तमान स्थिति।

मुख्य बातें

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने लगातार तीसरी जीत हासिल की।
क्विंटन डी कॉक और जेवियर बार्टलेट ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
टीम की गेंदबाजी भी प्रभावी रही।
इस सीजन में टीम की स्थिति मजबूत है।
हसन खान का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय था।

नई दिल्ली, 16 जून (राष्ट्र प्रेस)। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के छठे मैच में एक और जीत हासिल की। इस टीम ने कैलिफोर्निया में आयोजित मुकाबले में एमआई न्यूयॉर्क को तीन विकेट से हराया। यह इस सीजन में सैन फ्रांसिस्को की लगातार तीसरी जीत है, जिससे टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर मजबूती से खड़ी है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम ने 10 रन पर अग्नि चोपड़ा (8) का पहला विकेट गंवाया।

इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने मोनांक पटेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की, जिससे टीम को मजबूत स्थिति मिली। मोनांक ने 20 रन जोड़े, जबकि क्विंटन ने 38 गेंदों में 4 छक्कों और 5 चौकों के साथ 63 रन बनाए।

क्विंटन इस पारी में अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज बने। उनके अलावा कीरोन पोलार्ड ने 16 गेंदों में 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर एमआई को एक बड़ा स्कोर बनाने में मदद की।

विपक्षी टीम की ओर से हसन खान, हारिस रऊफ और कार्मी ले रॉक्स ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट लिया।

टारगेट का पीछा करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने पहले छह ओवर में 4 विकेट खो दिए और केवल 42 रन ही बनाए थे। इसके बाद हसन खान ने टिम सीफर्ट के साथ मिलकर 64 रन की साझेदारी की, जिसने टीम को जीत की राह पर लाने में मदद की।

हसन खान 12वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 17 गेंदों में 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 2 चौके शामिल थे। अगले ओवर में टिम सीफर्ट (33) भी आउट हो गए।

इस स्थिति में जेवियर बार्टलेट ने मोर्चा संभाला और 25 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 59 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को 5 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी। नवीन-उल-हक और एहसान आदिल एमआई न्यूयॉर्क के लिए दो-दो विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किस टीम को हराया?
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने एमआई न्यूयॉर्क को तीन विकेट से हराया।
क्विंटन डी कॉक ने कितने रन बनाए?
क्विंटन डी कॉक ने 63 रन की पारी खेली।
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की यह तीसरी जीत कब हुई?
यह जीत 16 जून को हुई।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
इस मैच में सबसे ज्यादा रन जेवियर बार्टलेट ने बनाए, जिन्होंने 59 रन की नाबाद पारी खेली।
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की पोजिशन क्या है?
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स इस समय प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 12 महीने पहले
  4. 12 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले