26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या एमएलसी 2025 में यूनिकॉर्न्स की हार से एमआई न्यूयॉर्क 'प्लेऑफ' में पहुंच गई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एमएलसी 2025 में यूनिकॉर्न्स की हार से एमआई न्यूयॉर्क 'प्लेऑफ' में पहुंच गई?

सारांश

क्या लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स की जीत से एमआई न्यूयॉर्क ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली? जानें इस रोमांचक मुकाबले की हर बारीकियां।

मुख्य बातें

लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स ने 11 रन से जीत दर्ज की।
एमआई न्यूयॉर्क ने प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित की।
बारिश ने मैच में बाधा डाली।
आंद्रे फ्लेचर ने शानदार 118 रन बनाए।
कृष्णमूर्ति ने 92 रन की पारी खेली।

नई दिल्ली, 7 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच मेजर लीग क्रिकेट-2025 का 30वां मैच खेला गया, जिसमें नाइट राइडर्स ने 11 रन से जीत हासिल की। इस मैच के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम का भी फैसला हुआ है। एमआई न्यूयॉर्क को अगले दौर के लिए टिकट मिल चुका है।

फ्लोरिडा में खेले गए इस मुकाबले में बारिश ने खलल डाला, जिसके चलते एक-एक ओवर की कटौती की गई।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स ने 19 ओवरों में तीन विकेट खोकर 243 रन बनाए। टीम को आंद्रे फ्लेचर और एलेक्स हेल्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 7.4 ओवरों में 94 रन की साझेदारी हुई।

एलेक्स हेल्स ने 26 गेंदों में 58 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और आठ चौके शामिल थे।

हेल्स के आउट होने के बाद आंद्रे फ्लेचर ने शेरफेन रदफोर्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े, रदरफोर्ड ने इस पारी में 49 रन का योगदान दिया।

आंद्रे फ्लेचर ने रोवमैन पॉवेल (नाबाद 7 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन जुटाए। फ्लेचर ने 58 गेंदों में 8 छक्कों और 10 चौकों के साथ 118 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से जेवियर बार्टलेट, हसन खान और करीमा गोर ने एक-एक विकेट लिया।

इसके जवाब में डकवर्थ लुईस नियम के तहत सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 19 ओवरों में जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य मिला।

सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम इतने बड़े लक्ष्य के आगे दबाव में नजर आई। टीम ने महज 7 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए।

इसके बाद संजय कृष्णमूर्ति ने हसन खान के साथ चौथे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। हसन खान ने 17 गेंदों में तीन छक्कों और दो चौकों के साथ 35 रन की पारी खेली।

कृष्णमूर्ति ने अपनी पारी में 40 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन बनाए, जबकि हम्माद आजम ने 38 रन की पारी खेली। टीम 18.5 ओवरों में 233 रन पर सिमट गई।

नाइट राइडर्स की ओर से कार्तिक गट्टेपल्ली ने तीन विकेट लिए। उनके अलावा शैडली वैन शल्कविक और जेसन होल्डर को दो-दो विकेट मिले।

एमआई न्यूयॉर्क से पहले वाशिंगटन फ्रीडम, टेक्सास सुपर किंग्स और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स एमएलसी-2025 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

क्वालीफायर-1 में फ्रीडम का सामना सुपर किंग्स से होगा, जबकि एलिमिनेटर मैच में यूनिकॉर्न्स और एमआई न्यूयॉर्क की टीमें आमने-सामने होंगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि क्रिकेट के प्रति देश की बढ़ती रुचि का प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि आने वाले मैचों में और भी रोमांच देखने को मिलेगा।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एमएलसी 2025 का यह मैच कब खेला गया?
यह मैच 7 जुलाई 2025 को खेला गया था।
किस टीम ने यह मैच जीता?
लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स ने यह मैच 11 रन से जीता।
प्लेऑफ में कौन-कौन सी टीमें पहुंची हैं?
प्लेऑफ में वाशिंगटन फ्रीडम, टेक्सास सुपर किंग्स, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और एमआई न्यूयॉर्क शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 12 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले