12 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा?

सारांश

मेलबर्न में एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट शुरू हुआ है, जहां स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़कर सर्वाधिक टेस्ट कैच पकड़ने का नया रिकॉर्ड बनाया। जानिए इस मुकाबले में और क्या हुआ।

मुख्य बातें

स्टीव स्मिथ ने राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा।
इंग्लैंड की टीम 110 रन पर सिमट गई।
जोश टंग ने 5 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मेलबर्न, 26 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न में आरंभ हुआ। इस मैच में स्टीव स्मिथ ने वापसी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी कप्तान के लिए यह वापसी सुखद नहीं रही। वह पहली पारी में केवल 9 रन बना सके, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और सर्वाधिक टेस्ट कैच पकड़ने के मामले में भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।

स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की पहली पारी में 2 कैच पकड़े। पहला कैच पकड़ते ही उन्होंने राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। अब उनके टेस्ट मैचों में कुल 212 कैच हो गए हैं, जबकि राहुल द्रविड़ ने 210 कैच लिए थे। स्मिथ से आगे केवल जो रूट हैं, जिनके पास 214 कैच हैं।

टेस्ट मैच के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा साफ देखने को मिला। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए। स्टीव स्मिथ का बल्ला भी चुप रहा और वह 9 रन पर आउट हो गए। माइकल नेसर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए।

इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 5 विकेट लिए। गस एटकिंसन ने 2 विकेट लिए, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स ने 1-1 विकेट लिया।

इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाकर मजबूत स्थिति में आने का मौका था, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने फिर से निराश किया और पूरी टीम केवल 110 रन पर सिमट गई। हैरी ब्रूक ने 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर बने, जबकि गस एटकिंसन ने 28 रन, और बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3, और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए। कैमरन ग्रीन को भी 1 विकेट मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह टेस्ट मैच दर्शाता है कि खेल में कोई भी स्थिति स्थायी नहीं होती। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला न केवल खिलाड़ियों के लिए चुनौती है, बल्कि दर्शकों के लिए भी रोमांचक है। हमें उम्मीद है कि आगे के खेल में और रोमांच देखने को मिलेगा।
RashtraPress
12 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्टीव स्मिथ ने कितने कैच पकड़े?
स्टीव स्मिथ ने इस मैच में 2 कैच पकड़े हैं।
राहुल द्रविड़ का कैच रिकॉर्ड क्या है?
राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 210 कैच लिए थे।
इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर क्या था?
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर समाप्त हुई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 1 साल पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले