30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मोहसिन नकवी का दावा: पीएसएल बन सकती है आईपीएल की प्रतिस्पर्धी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मोहसिन नकवी का दावा: पीएसएल बन सकती है आईपीएल की प्रतिस्पर्धी

सारांश

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि PSएल तेजी से बढ़ रही है और भविष्य में IPL को टक्कर दे सकती है। क्या यह सच में संभव है?

मुख्य बातें

पीएसएल की बढ़ती लोकप्रियता निवेश के लिए आकर्षक बाजार आईपीएल की तुलना में वित्तीय ताकत में अंतर खेल के स्तर में अंतर भविष्य की संभावनाएँ

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने यह दावा किया है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) तेजी से प्रगति कर रही है। उनका मानना है कि भविष्य में यह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को चुनौती देगी और दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग बन सकती है।

नकवी ने यह बयान उस समय दिया है जब पीएसएल का 11वां सीजन अफगानिस्तान के साथ तनाव के कारण केवल दो स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है, जबकि आईपीएल का आयोजन बिना किसी रुकावट के निर्धारित समय पर हो रहा है।

पीसीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में नकवी ने कहा कि पीएसएल में निवेशकों की बढ़ती रुचि इसकी बढ़ती लोकप्रियता और विकास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पीएसएल अब निवेश के लिए सबसे आकर्षक बाजार बन चुका है। वह दिन दूर नहीं जब पीएसएल दुनिया की नंबर वन लीग बन जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि पीएसएल 2026 के फ्रेंचाइजी से जुड़े प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी पाकिस्तान के क्रिकेट इकोसिस्टम में भरोसे की बढ़ती स्थिति को दर्शाती है।

हालांकि, मोहसिन नकवी ने भविष्य में पीएसएल के आईपीएल के समकक्ष आने की संभावनाओं का जिक्र किया है, लेकिन वास्तविकता में इन दोनों लीगों की तुलना नहीं की जा सकती। पीएसएल में वही खिलाड़ी शामिल होते हैं जिन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलता, और कई खिलाड़ी पीएसएल का कॉन्ट्रैक्ट छोड़कर आईपीएल में शामिल हो जाते हैं। इस साल दासुन शनाका और ब्लेसिंग मुजरबानी ने ऐसा ही किया है। इसका मुख्य कारण आईपीएल में मिलने वाला पैसा है, जो पीएसएल से कई गुना अधिक है। इसके अलावा, आईपीएल क्रिकेट के स्तर, फैन इंगेजमेंट, ब्रॉडकास्टिंग राइट्स और प्रसारण गुणवत्ता के मामले में पीएसएल से कहीं आगे है।

आईपीएल के मीडिया राइट्स की कीमत लगभग 6 बिलियन डॉलर है, जबकि पीएसएल की कीमत लगभग 93 मिलियन डॉलर है। आईपीएल का वार्षिक राजस्व 1 बिलियन डॉलर से अधिक है, जबकि पीएसएल का करीब 60 मिलियन डॉलर है। वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन की हालिया रैंकिंग में पीएसएल वर्तमान में खेली जाने वाली लीग में 48 अंक के साथ पांचवे स्थान पर है, जबकि आईपीएल 62.2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। द हंड्रेड (75.2) और एसए 20 (68) क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

इस समय आईपीएल और पीएसएल के बीच में बहुत बड़ा अंतर है। फिर भी, मोहसिन नकवी का आईपीएल को पीछे छोड़ने का बयान दिन में तारे देखने जैसा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना उचित होगा कि मोहसिन नकवी के बयान में संभावनाएँ हैं, लेकिन वास्तविकता में IPL और PSL के बीच का अंतर बहुत बड़ा है। खेल के स्तर और वित्तीय ताकत के मामले में IPL अभी भी आगे है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोहसिन नकवी का पीएसएल के बारे में क्या कहना है?
मोहसिन नकवी ने कहा है कि पीएसएल तेजी से विकसित हो रही है और भविष्य में यह आईपीएल को चुनौती दे सकती है।
पीएसएल और आईपीएल में क्या अंतर है?
पीएसएल में वही खिलाड़ी शामिल होते हैं जिन्हें आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलता, और आईपीएल में धन और खेल के स्तर के मामले में बहुत अधिक अंतर है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले