क्या मोहसिन नकवी ने 'बात बढ़ने' पर बीसीसीआई से मांगी माफी, लेकिन ट्रॉफी देने पर 'जिद' बरकरार है?

Click to start listening
क्या मोहसिन नकवी ने 'बात बढ़ने' पर बीसीसीआई से मांगी माफी, लेकिन ट्रॉफी देने पर 'जिद' बरकरार है?

सारांश

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की जीत के बाद ट्रॉफी न मिलने पर मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी है। हालांकि, ट्रॉफी के लिए उनकी शर्तें अभी भी बरकरार हैं। जानें इस विवाद के पीछे का सच और क्या हो सकती है अगली रणनीति।

Key Takeaways

  • भारत ने एशिया कप 2025 का फाइनल जीता।
  • मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांगी।
  • ट्रॉफी के लिए शर्तें रखी गईं।
  • बीसीसीआई ने अपने अधिकारों का बचाव किया।
  • खेल और राजनीति का संबंध।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया को दुबई के मैदान पर ट्रॉफी नहीं सौंपी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से माफी मांगी है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि नकवी ने भारतीय बोर्ड से खेद व्यक्त करते हुए यह स्वीकार किया कि स्थिति इतनी गंभीर नहीं होनी चाहिए थी। हालांकि, उन्होंने अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि यदि भारतीय टीम ट्रॉफी चाहती है, तो उसके कप्तान (सूर्यकुमार यादव) को व्यक्तिगत रूप से एसीसी के कार्यालय आकर इसे लेना होगा।

यह ध्यान देने योग्य है कि खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं। नकवी काफी देर मंच पर खड़े रहे, जिसके बाद अधिकारियों ने ट्रॉफी वापस ले ली।

मंगलवार को हुई एसीसी की बैठक में, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी से बार-बार एशिया कप की ट्रॉफी भारतीय टीम को सौंपने की मांग की।

बीसीसीआई ने भारतीय टीम को ट्रॉफी न सौंपने के निर्णय पर मोहसिन नकवी की कड़ी आलोचना की। बैठक में राजीव शुक्ला ने नकवी से पूछा कि उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी क्यों नहीं सौंपी? उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एसीसी ट्रॉफी किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है।

बैठक के दौरान, एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी पर बीसीसीआई के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखा, लेकिन बीसीसीआई ने इससे साफ़ इनकार कर दिया और कहा कि इस पर कोई बातचीत नहीं होगी, ट्रॉफी हमारी है।

भारत ने रविवार को एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था। पाकिस्तान को 19.1 ओवरों में 146 रन पर समेटने के बाद, टीम इंडिया ने 19.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Point of View

जहां मोहसिन नकवी ने माफी मांगी है, वहीं बीसीसीआई ने अपने अधिकारों का बचाव किया है। यह स्थिति दर्शाती है कि खेल के मैदान के बाहर भी सियासत और विवाद कैसे खेल को प्रभावित कर सकते हैं। अंततः, भारत की खेल भावना और उसके खिलाड़ियों का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।
NationPress
11/02/2026

Frequently Asked Questions

मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से क्यों माफी मांगी?
मोहसिन नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी न देने के विवाद के कारण बीसीसीआई से माफी मांगी, यह स्वीकार करते हुए कि स्थिति बिगड़नी नहीं चाहिए थी।
टीम इंडिया ने ट्रॉफी क्यों नहीं ली?
टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं ली क्योंकि उन्होंने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से इसे लेने से मना कर दिया था।
क्या बीसीसीआई ने ट्रॉफी के लिए बातचीत की?
बीसीसीआई ने एसीसी के साथ ट्रॉफी पर बातचीत करने से साफ इनकार कर दिया, और कहा कि ट्रॉफी उनकी है।
Nation Press