29 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मोहसिन नकवी आईसीसी हेडक्वार्टर पहुंचे? बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी पर मामला उठाया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मोहसिन नकवी आईसीसी हेडक्वार्टर पहुंचे? बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी पर मामला उठाया

सारांश

क्या मोहसिन नकवी ने आईसीसी हेडक्वार्टर में एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा महत्वपूर्ण बना दिया? जानें इस बैठक में क्या हुआ और बीसीसीआई की क्या मांग है।

मुख्य बातें

मोहसिन नकवी का आईसीसी हेडक्वार्टर दौरा बीसीसीआई की ट्रॉफी की मांग अनौपचारिक चर्चाएँ और सौहार्दपूर्ण माहौल ट्रॉफी की वापसी का महत्व भारतीय टीम का जश्न

नई दिल्ली, ८ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शुक्रवार को दुबई में स्थित आईसीसी हेडक्वार्टर का दौरा किया, जहां बीसीसीआई ने एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा उठाया। रिपोर्टों के अनुसार, इस बैठक के दौरान आईसीसी बोर्ड के सदस्यों के बीच एशिया कप के मुद्दे पर सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईसीसी बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि भारत को तत्काल ट्रॉफी सौंप दी जानी चाहिए। हालांकि, यह चर्चा अनौपचारिक थी। इस मुद्दे पर तब चर्चा हुई जब बोर्ड के सदस्य अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

बीसीसीआई ने कहा है कि एसीसी के अध्यक्ष के रूप में मोहसिन नकवी ट्रॉफी को अपने पास रखे हुए हैं, जो वास्तव में भारत की थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुद्दे पर शुक्रवार रात तक किसी पैनल का गठन नहीं हुआ, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसके लिए एक पैनल बनाया जा सकता है। बीसीसीआई चाहता है कि ट्रॉफी जल्द ही भारत को सौंप दी जाए, जो दुबई स्थित एसीसी कार्यालय में मौजूद है। एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने आदेश दिया है कि उनकी अनुमति के बिना इसे कहीं और न ले जाया जाए।

२८ सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप २०२५ का फाइनल दुबई में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने ५ विकेट से जीत दर्ज की। खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।

मोहसिन नकवी और अधिकारियों ने कुछ देर मंच पर भारतीय टीम के ट्रॉफी लेने का इंतजार किया, जिसके बाद अधिकारी इस ट्रॉफी को अपने साथ वापस ले गए। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के बगैर ही जश्न मनाया। इस घटना के बाद भारत को ट्रॉफी न सौंपने के लिए मोहसिन नकवी को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस मामले में हमें हमेशा देश के हित को प्राथमिकता देनी चाहिए। बीसीसीआई की मांग सही है, और ट्रॉफी के हकदार भारत को इसे वापस मिलना चाहिए। यह केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि हमारे क्रिकेट का गर्व है।
RashtraPress
29 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोहसिन नकवी कौन हैं?
मोहसिन नकवी एसीसी के अध्यक्ष हैं और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।
बीसीसीआई ने ट्रॉफी के लिए क्या कहा?
बीसीसीआई ने कहा है कि भारत को तत्काल एशिया कप ट्रॉफी सौंप दी जानी चाहिए।
एशिया कप 2025 का फाइनल कब हुआ था?
एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले