31 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राशिद खान का विकेट बन गया टर्निंग प्वाइंट? पार्ल रॉयल्स ने एमआई केपटाउन को 1 रन से हराया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राशिद खान का विकेट बन गया टर्निंग प्वाइंट? पार्ल रॉयल्स ने एमआई केपटाउन को 1 रन से हराया

सारांश

साउथ अफ्रीका20 लीग के एक रोमांचक मैच में पार्ल रॉयल्स ने एमआई केपटाउन को 1 रन से हराया। राशिद खान का विकेट मैच का टर्निंग प्वाइंट बना। जानिए इस मुकाबले की मुख्य बातें और दोनों टीमों की प्रदर्शन।

मुख्य बातें

पार्ल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए।
लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने 98 रन की शानदार पारी खेली।
राशिद खान का विकेट निर्णायक रहा।
पार्ल के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
यह मैच साउथ अफ्रीका20 लीग में एक महत्वपूर्ण खेल रहा।

वेस्टर्न केप, 3 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। शुक्रवार को साउथ अफ्रीका20 लीग में पार्ल रॉयल्स और एमआई केपटाउन के बीच पार्ल के बोलैंड पार्क में एक अत्यंत रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें एमआई केपटाउन को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पार्ल रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पारी की शुरुआत के लिए लुआन ड्रे प्रीटोरियस और असा ट्राइब मैदान में आए। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 10.4 ओवर में 100 रन की साझेदारी की। ट्राइब ने 43 गेंदों पर 1 छक्का और 5 चौके लगाते हुए 51 रन बनाकर आउट हुए।

प्रीटोरियस ने अंत तक बल्लेबाजी जारी रखी और नाबाद रहे। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 65 गेंदों पर 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 98 रन की शानदार पारी खेली। यदि उन्हें एक-दो और गेंदें मिल जातीं, तो उनका शतक पूरा हो सकता था। इनके अलावा कप्तान डेविड मिलर ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाए। पार्ल ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन बनाए।

एमआई केपटाउन के कप्तान राशिद खान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए।

182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई केपटाउन को सलामी बल्लेबाजों रियान रिकल्टन और रस्सी वैन डेर डुसेन ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 7.5 ओवर में 77 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद पारी लड़खड़ा गई। निकोलस पूरन, जेसन स्मिथ और जैक्स स्नीमैन सस्ते में आउट हो गए। इसके चलते टीम पर दबाव बढ़ा और रन गति भी लगातार कम होती गई। जॉर्ज लिंडे ने 16 गेंदों पर नाबाद 20 और राशिद खान ने 18 गेंदों पर 35 रन बनाकर 182 के लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान का आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। एमआई केपटाउन ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 180 रन बनाए और 1 रन से हार गई।

पार्ल के लिए ओटनिल बार्टमैन ने 4 और सिकंदर रजा ने 3 विकेट लिए। एन मोकोएना ने 1 विकेट लिया।

लुआन ड्रे प्रीटोरियस को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पार्ल रॉयल्स ने कितने रन बनाए?
पार्ल रॉयल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 181 रन बनाए।
राशिद खान ने कितने विकेट लिए?
राशिद खान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए।
इस मैच का टर्निंग प्वाइंट क्या था?
राशिद खान का विकेट इस मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले