30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज का खिताब जीत लिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज का खिताब जीत लिया?

सारांश

पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज का खिताब जीत लिया है। फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर उन्होंने अपनी ताकत साबित की। क्या आपको पता है कि इस मैच में किसने बेहतरीन प्रदर्शन किया?

मुख्य बातें

पाकिस्तान ने श्रीलंका को फाइनल में हराया।
टीम ने 115 रन का लक्ष्य 118 रन बनाकर हासिल किया।
फरहान और अयूब की साझेदारी ने मजबूत शुरुआत दी।
शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए।
श्रीलंका का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।

रावलपिंडी, 29 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज जीत ली है। इस टूर्नामेंट में तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए 115 रन का लक्ष्य मिला था। पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 118 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया।

115 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और सईम अयूब ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। फरहान ने 22 गेंद पर 23 और सईम अयूब ने 33 गेंद पर 36 रन की पारी खेली। बाबर आजम 34 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान सलमान अली आगा 14 और फखर जमान 3 रन बनाकर आउट हुए। उस्मान खान 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए श्रीलंका को 19.1 ओवर में सिर्फ 114 पर समेट दिया। कामिल मिशारा एकमात्र बल्लेबाज रहे जिन्होंने डटकर पाकिस्तानी गेंदबाजों का मुकाबला किया। कामिल ने 47 गेंद पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली। कुसाल मेंडिस 14 रन बनाकर दूसरे और पाथुम निसांका 11 रन बनाकर तीसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे।

पाकिस्तान के लिए तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं मोहम्मद नवाज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। अबरार अहमद ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सलमान मिर्जा और साईम अयूब ने 1-1 विकेट लिए।

श्रीलंका का पूरे टूर्नामेंट में साधारण प्रदर्शन रहा। अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी हार का सामना करने वाली श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे फाइनल के रोमांचक होने की उम्मीद बढ़ी थी, लेकिन फाइनल में श्रीलंका ने निराश किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

त्रिकोणीय टी20 सीरीज का विजेता कौन है?
पाकिस्तान ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज का खिताब जीता है।
फाइनल में पाकिस्तान ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया।
क्या जिम्बाब्वे इस सीरीज में शामिल था?
हाँ, जिम्बाब्वे इस त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले