29 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जोएल पेरिस का ऑलराउंडर प्रदर्शन पर्थ स्कॉर्चर्स की जीत का कारण था?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जोएल पेरिस का ऑलराउंडर प्रदर्शन पर्थ स्कॉर्चर्स की जीत का कारण था?

सारांश

पर्थ स्कॉर्चर्स ने बीबीएल 2025-26 के 23वें मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स को 33 रन से हराया। जोएल पेरिस ने 14 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाते हुए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता। उनकी गेंदबाजी में 2 विकेट भी शामिल थे। इस जीत ने स्कॉर्चर्स को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया।

मुख्य बातें

जोएल पेरिस का ऑलराउंड प्रदर्शन पर्थ स्कॉर्चर्स की जीत का कारण मैच में मिचेल मार्श और सैम फैनिंग की प्रभावी साझेदारी एडिलेड स्ट्राइकर्स की कमजोर बल्लेबाजी

पर्थ, 4 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 23वें मुकाबले में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 33 रन से जीत हासिल की। जोएल पेरिस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया, जिन्होंने 14 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 20 रन की नाबाद पारी खेली और 2.1 ओवर में केवल 10 रन देकर 2 विकेट भी लिए। इस जीत के साथ स्कॉर्चर्स ने दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

पर्थ स्कॉर्चर्स ने इस सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत मिली है। वहीं, एडिलेड स्ट्राइकर्स ने 5 में से 3 मैच गंवाए हैं और यह टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।

पर्थ स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए।

इस टीम को मिचेल मार्श और सैम फैनिंग की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने 9.1 ओवर में 72 रन की साझेदारी की। मार्श ने 33 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौके लगाते हुए 37 रन बनाये, जबकि सैम फैनिंग ने 24 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

शानदार शुरुआत के बाद टीम ने 87 के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिए। इसके बाद छोटी-छोटी साझेदारियों के साथ यह टीम बमुश्किल 150 का आंकड़ा पार कर सकी। इस बीच कप्तान एश्टन टर्नर ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए। विपक्षी टीम के लॉयड पोप ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि तबरेज शम्सी ने 3 विकेट अपने नाम किए।

दूसरी ओर, एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम महज 18.1 ओवर में सिमट गई। उन्हें पहले ओवर में ही क्रिस लिन (1) के रूप में बड़ा झटका लगा, जब टीम ने सिर्फ 3 रन बनाए थे।

इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने मैकेंजी हार्वे के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 45 रन की साझेदारी की, लेकिन 48 के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट खो दिए।

मैकेंजी हार्वे ने लियाम स्कॉट के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। लियाम ने 28 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हार्वे ने 11 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

विपक्षी टीम से जोएल पेरिस ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान एश्टन टर्नर और आरोन हार्डी ने 2-2 विकेट निकाले।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो उन्हें प्लेऑफ की ओर बढ़ने में मदद कर सकती है। जोएल पेरिस का प्रदर्शन इस मैच का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।
RashtraPress
29 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जोएल पेरिस ने कितने विकेट लिए?
जोएल पेरिस ने 3 विकेट लिए।
पर्थ स्कॉर्चर्स ने कितने रन बनाए?
पर्थ स्कॉर्चर्स ने 153 रन बनाए।
एडिलेड स्ट्राइकर्स का प्वाइंट्स टेबल में स्थान क्या है?
एडिलेड स्ट्राइकर्स प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है।
किस खिलाड़ी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया?
जोएल पेरिस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले