14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई?

सारांश

पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स पर 11 रन की रोमांचक जीत से डब्ल्यूबीबीएल 2025 के फाइनल में कदम रखा। इस जीत के बाद, वे होबार्ट हेरिकेंस से भिड़ने के लिए तैयार हैं। जानें इस मुकाबले की दिलचस्प बातें और बेथ मूनी की शानदार पारी के बारे में।

मुख्य बातें

पर्थ स्कॉर्चर्स ने 11 रन से जीत दर्ज की।
बेथ मूनी का शानदार प्रदर्शन।
फाइनल में मुकाबला होबार्ट हेरिकेंस के खिलाफ।

सिडनी, 11 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। पर्थ स्कॉर्चर्स ने गुरुवार को विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 के चैलेंजर्स मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 11 रन की रोमांचक जीत दर्ज की, जिसके साथ ही इसने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। अब यह टीम शनिवार को होबार्ट हेरिकेंस से मुकाबला करेगी।

यह मैच नॉर्थ सिडनी ओवल में खेला गया, जहां टॉस हारने के बाद पर्थ स्कॉर्चर्स ने बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 183 रन बनाए।

इस टीम के लिए केटी मैक और बेथ मूनी ने 7.2 ओवर में 66 रन की साझेदारी की। मैक ने 30 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुईं।

इसके बाद, बेथ मूनी ने 44 गेंदों में 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 76 रन बनाकर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा, पेज स्कोफील्ड ने 14 रन और अलाना किंग ने 11 रन जोड़े।

विपक्षी टीम के कप्तान एश्ले गार्डनर ने 3 विकेट लिए, जबकि मैतलान ब्राउन और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट निकाले। लॉरेन चीटल ने 1 विकेट लिया।

सिडनी सिक्सर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 172 रन बनाए। उनकी सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। सोफी डंकले ने एलिस पेरी के साथ 7.3 ओवर में 58 रन की साझेदारी की।

टीम 74 पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इस स्थिति में अमेलिया केर ने एश्ले गार्डनर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 53 रन जोड़े। हालांकि, गार्डनर (26) ने अपना विकेट गंवा दिया। अमेलिया ने 29 गेंदों में 6 चौकों के साथ 42 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

पर्थ स्कॉर्चर्स की अलाना किंग ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि क्लोई आइन्सवर्थ, रूबी स्ट्रैंज, और लिल्ली मिल्स ने 1-1 विकेट हासिल किया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह दर्शाता है कि महिला क्रिकेट तेजी से अपने दर्शकों में लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। हमें उम्मीद है कि फाइनल मुकाबला भी इसी तरह की प्रतिस्पर्धा से भरा होगा।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पर्थ स्कॉर्चर्स ने कितने रन से जीत हासिल की?
पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 11 रन से जीत हासिल की।
बेथ मूनी की पारी की खासियत क्या थी?
बेथ मूनी ने 44 गेंदों में 76 रन बनाये, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल था।
फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स का सामना किससे होगा?
फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स का सामना होबार्ट हेरिकेंस से होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले