28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को हराकर फाइनल में जगह बनायी?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को हराकर फाइनल में जगह बनायी?

सारांश

पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। इस रोमांचक मुकाबले में पर्थ ने शानदार प्रदर्शन किया। जानें इस मैच के मुख्य पहलुओं के बारे में।

मुख्य बातें

पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फिन एलेन ने 49 रन की शानदार पारी खेली।
सिडनी सिक्सर्स 99 रन पर सिमट गई।
महली बियर्डमैन ने 3 विकेट लिए।
फाइनल 25 जनवरी को खेला जाएगा।

पर्थ, 20 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग 2025-26 के फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। मंगलवार को सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर मुकाबले को 48 रन से जीतकर पर्थ ने फाइनल में प्रवेश किया।

सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स ने 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। पारी की शुरुआत करने वाले फिन एलेन ने 30 गेंदों में 49 रन की सबसे बड़ी पारी खेली जिसमें उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़े। इसके अलावा, कप्तान एश्टन टर्नर ने 21 गेंदों पर 29 और झे रिचर्डसन ने 18 गेंदों पर 20 रन का योगदान दिया। मिशेल मार्श इस मैच में केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए।

सिडनी सिक्सर्स की ओर से मिचेल स्टार्क, बेन ड्वारशुईस, और जैक एडवर्ड्स ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जोएल डेविस और बेंजामिन मानेंटी ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।

148 रन का लक्ष्य सिडनी सिक्सर्स के लिए आसान लग रहा था, लेकिन पर्थ के गेंदबाजों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। सिडनी सिक्सर्स 15 ओवर में केवल 99 रन पर सिमट गई और 48 रन से मैच हार गई। स्टीव स्मिथ ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाकर सबसे अधिक स्कोर किया, जबकि बाबर आजम 2 गेंदों पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए।

महली बियर्डमैन पर्थ की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। कूपर कोनोली और डेविड पायने ने 2-2 विकेट लिए, जबकि झे रिचर्डसन और आरोन हार्डी को 1-1 विकेट मिला।

फिन एलेन को इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पर्थ स्कॉर्चर्स ने 25 जनवरी को होने वाले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सिडनी सिक्सर्स को फाइनल में जाने के लिए एक और अवसर मिलेगा, जिसमें उसे चैलेंजर में नॉकआउट में जीतने वाली टीम को हराना होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसने उन्हें फाइनल में पहुंचाया। सिडनी सिक्सर्स ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, और अब उनके लिए फाइनल में जाने का एक और मौका है। खेल में उतार-चढ़ाव सामान्य हैं, लेकिन पर्थ के गेंदबाजों ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया।
RashtraPress
28 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पर्थ स्कॉर्चर्स ने किस टीम को हराया?
पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को हराया।
मैच का परिणाम क्या था?
पर्थ स्कॉर्चर्स ने 48 रन से जीत दर्ज की।
प्लेयर ऑफ द मैच कौन था?
फिन एलेन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
सिडनी सिक्सर्स का अगला मुकाबला कब है?
सिडनी सिक्सर्स को चैलेंजर में नॉकआउट मैच खेलना होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले