15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बीबीएल फाइनल में सिडनी सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को 133 रन का लक्ष्य दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बीबीएल फाइनल में सिडनी सिक्सर्स ने पर्थ स्कॉर्चर्स को 133 रन का लक्ष्य दिया?

सारांश

बिग बैश लीग के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और पर्थ स्कॉर्चर्स को केवल 133 रन का लक्ष्य दिया। क्या यह सिडनी के लिए एक और हार का संकेत है?

मुख्य बातें

सिडनी सिक्सर्स ने निराशाजनक बल्लेबाजी की।
पर्थ स्कॉर्चर्स ने शानदार गेंदबाजी की।
सिडनी सिक्सर्स ने 132 रन बनाए।
डेविड पायने ने 3 विकेट लिए।
सिडनी सिक्सर्स ने पहले 3 बार खिताब जीते हैं।

पर्थ, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बिग बैश लीग के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्थ स्कॉर्चर्स को केवल 133 रन का लक्ष्य दिया।

पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया, जो पूरी तरह से सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर्स की टीम 20 ओवर में केवल 132 रन ही बना सकी। दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर विकेट गिरने का जो क्रम शुरू हुआ, वह आखिरी ओवर तक जारी रहा। टीम ने अंतिम ओवर में तीन विकेट खो दिए।

सिडनी सिक्सर्स के लिए स्टीव स्मिथ ने 13 गेंदों पर 24, जोश फिलिप ने 24 गेंदों पर 24 और कप्तान मोजेज हेनरिक ने 27 गेंदों पर 24 रन बनाए। जोएल डेविस ने भी 19 रन बनाए। 6 बल्लेबाज दो अंकों में ही सिमट गए। इस पारी में केवल एक छक्का लगा, जो स्मिथ के बल्ले से आया।

पर्थ स्कॉर्चर्स की ओर से डेविड पायने और झे रिचर्डसन शीर्ष गेंदबाज रहे। डेविड पायने ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि रिचर्डसन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। माहली बार्डमैन ने 2 और आरोन हार्डी ने 1 विकेट लिया।

सिडनी सिक्सर्स ने पूर्व में तीन बार खिताब जीते हैं। उन्होंने 2020-21, 2019-20, 2011-12 में खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा, टीम को 2023-24, 2021-22, 2016-17, 2014-15 फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

पर्थ स्कॉर्चर्स की बात करें तो टीम 2022-23, 2021-22, 2016-17, 2014-15, 2013-14 में चैंपियन रही है। 2020-21, 2012-13, 2011-12 में टीम को हार झेलनी पड़ी।

सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच पहले भी 2021-22, 2020-21, 2016-17, 2014-14 और 2011-12 सीजन के फाइनल में मुकाबला हो चुका है। इन पांच अवसरों पर पर्थ स्कॉर्चर्स ने 3 बार और सिडनी सिक्सर्स ने 2 बार जीत हासिल की है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि आत्मविश्वास और रणनीति से भी जुड़ी है।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीबीएल फाइनल में सिडनी सिक्सर्स का स्कोर क्या था?
सिडनी सिक्सर्स ने 20 ओवर में 132 रन बनाए।
पर्थ स्कॉर्चर्स के प्रमुख गेंदबाज कौन थे?
डेविड पायने और झे रिचर्डसन प्रमुख गेंदबाज रहे।
सिडनी सिक्सर्स ने कितनी बार खिताब जीते हैं?
सिडनी सिक्सर्स ने तीन बार खिताब जीते हैं।
पर्थ स्कॉर्चर्स ने कितनी बार खिताब जीते हैं?
पर्थ स्कॉर्चर्स ने पांच बार खिताब जीते हैं।
क्या सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच पहले भी मुकाबला हुआ है?
हां, दोनों टीमों के बीच पहले भी कई बार फाइनल मुकाबले हुए हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले