1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या स्टीव स्मिथ की तूफानी पारी ने सिडनी सिक्सर्स को फाइनल में पहुँचाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या स्टीव स्मिथ की तूफानी पारी ने सिडनी सिक्सर्स को फाइनल में पहुँचाया?

सारांश

सिडनी सिक्सर्स ने बीबीएल 2025-26 के चैलेंजर में होबार्ट हरिकेंस को हराकर फाइनल में स्थान बनाया। स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार पारी खेली। जानें इस रोमांचक मैच के बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें और क्या अब सिक्सर्स फाइनल में जीत पाएंगे?

मुख्य बातें

सिडनी सिक्सर्स ने 57 रन से जीत दर्ज की।
स्टीव स्मिथ ने शानदार 65 रन बनाए।
फाइनल में पर्थ स्कॉर्चर्स का सामना होगा।
रिले मेरेडिथ ने 3 विकेट लिए।
मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।

सिडनी, 23 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। सिडनी सिक्सर्स ने शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के चैलेंजर मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस को 57 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब सिक्सर्स का सामना 25 जनवरी को पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी सिक्सर्स ने 8 विकेट खोकर 198 रन बनाए। डैनियल ह्यूजेस और स्टीव स्मिथ की सलामी जोड़ी ने 3 ओवर में 27 रन जोड़े। डेनियल ने 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद, स्मिथ ने जोश फिलिप के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 64 रन की साझेदारी की। फिलिप ने 2 चौकों के साथ 15 रन का योगदान दिया।

इसके बाद स्मिथ ने मोइसेस हेनरिक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 29 रन जोड़े। स्मिथ ने 43 गेंदों में 1 छक्का और 9 चौकों की मदद से 65 रन बनाए।

इसके बाद जोएल डेविस ने 27 रन और लैकलान शॉ ने 21 रन बनाकर टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। विपक्षी टीम से रिले मेरेडिथ ने 3 विकेट लिए, जबकि बिली स्टैनलेक और रिशद हुसैन ने 2-2 विकेट लिए।

होंबार्ट हरिकेंस ने 17.2 ओवर में 141 रन बनाकर आउट हो गई। मिचेल ओवन और टिम वार्ड की सलामी जोड़ी ने 1.5 ओवर में 21 रन बनाए। ओवन 13 और वार्ड भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

टीम ने 29 पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। यहां से ब्यू वेबस्टर और कप्तान बेन मैकडरमॉट ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े।

वेबस्टर ने 24 रन और कप्तान मैकडरमॉट ने 26 गेंदों में 1 छक्का और 3 चौकों के साथ 40 रन बनाए। विपक्षी टीम से बेन ड्वार्शुइस ने 3 विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट और जोएल डेविस ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि सिडनी सिक्सर्स की जीत न केवल टीम की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि यह खेल के प्रति दर्शकों की रुचि को भी बढ़ा रही है। इस प्रकार के मैचों से क्रिकेट को और अधिक लोकप्रियता मिलती है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिडनी सिक्सर्स ने किस टीम को हराया?
सिडनी सिक्सर्स ने होबार्ट हरिकेंस को हराया।
स्टीव स्मिथ ने कितने रन बनाए?
स्टीव स्मिथ ने 65 रन बनाए।
फाइनल में सिडनी सिक्सर्स का सामना किससे होगा?
फाइनल में सिडनी सिक्सर्स का सामना पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा।
मैच में सबसे ज्यादा विकेट किसने लिए?
रिले मेरेडिथ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
खेल का स्थान क्या था?
खेल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में हुआ।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले