16 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता?

सारांश

पर्थ स्कॉर्चर्स ने सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराकर बीबीएल में एक और खिताब अपने नाम किया। यह उनकी रिकॉर्ड छठी जीत है। जानें खिताबी मुकाबले की प्रमुख बातें और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में।

मुख्य बातें

पर्थ स्कॉर्चर्स ने बीबीएल खिताब 6वीं बार जीता।
सिडनी सिक्सर्स ने 132 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की।
मिचेल मार्श ने 44 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जोश इंगलिस ने नाबाद 29 रन की पारी खेली।
पर्थ स्कॉर्चर्स ने 17.3 ओवर में मैच जीत लिया।

पर्थ, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। सिडनी सिक्सर्स को 6 विकेट से हराकर पर्थ स्कॉर्चर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) खिताब को अपने नाम करने में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इससे पहले, पर्थ स्कॉर्चर्स ने 2013/14, 2014/15, 2016/17, 2021/22 और 2022/23 में भी खिताब जीता था।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की पारी अंतिम गेंद पर 132 के स्कोर पर समाप्त हुई। इस टीम को डेनियल ह्यूज (7) के रूप में पहला झटका लगा।

इसके बाद, जोश फिलिप ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी करके टीम की स्थिति को संभालने का प्रयास किया। स्मिथ ने 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फिलिप ने मोइसेस हेनरिक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 32 रन जोड़े। दोनों ने 24-24 रन बनाकर विकेट खो दिया।

विपक्षी खेमे से झाय रिचर्डसन और डेविड पायने ने 3-3 विकेट लिए, जबकि महली बियर्डमैन ने 2 विकेट निकाले। आरोन हार्डी को 1 सफलता मिली।

इसके जवाब में, पर्थ स्कॉर्चर्स ने 17.3 ओवरों में खिताबी मैच जीत लिया। इस टीम को मिचेल मार्श और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 50 गेंदों में 80 रन की साझेदारी की। फिन 22 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 36 रन बनाकर आउट हुए। थोड़ी देर बाद, टीम ने आरोन हार्डी (5) का विकेट भी खो दिया।

इसके बाद, मार्श ने जोश इंगलिस के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। मार्श ने 43 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जोश ने मोर्चा संभाला। जोश इंगलिस ने 29 रन की नाबाद पारी खेली।

विपक्षी खेमे से सीन एबॉट ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। इसके अलावा, मिचेल स्टार्क और जैक एडवर्ड्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पर्थ स्कॉर्चर्स ने कब पहला खिताब जीता?
पर्थ स्कॉर्चर्स ने अपना पहला खिताब 2013/14 सीज़न में जीता था।
इस बार के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स का प्रदर्शन कैसा था?
सिडनी सिक्सर्स ने 132 रन बनाकर अपना innings समाप्त किया, जो कि एक चुनौतीपूर्ण स्कोर नहीं था।
कौन से खिलाड़ियों ने पर्थ स्कॉर्चर्स की जीत में अहम भूमिका निभाई?
मिचेल मार्श और जोश इंगलिस ने पर्थ स्कॉर्चर्स की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले