3 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या प्रो कुश्ती लीग 15 जनवरी से नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने जा रही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या प्रो कुश्ती लीग 15 जनवरी से नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने जा रही है?

सारांश

प्रो कुश्ती लीग 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से नोएडा में हो रही है। यह लीग न केवल भारतीय कुश्ती का प्रमोट करेगी, बल्कि विश्व स्तर पर पहलवानों को एक मंच प्रदान करेगी। जानिए किस तरह यह आयोजन भारतीय कुश्ती की तस्वीर को बदलने वाला है।

मुख्य बातें

प्रो कुश्ती लीग का आयोजन 15 जनवरी से होगा।
यह लीग नोएडा इंडोर स्टेडियम में होगी।
लीग में 300 से अधिक पहलवान भाग लेंगे।
ग्रैंड फिनाले 1 फरवरी को होगा।
इनामी राशि ₹20 करोड़ है।

नोएडा, 6 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। प्रो कुश्ती लीग 2026 का आगाज़ 15 जनवरी से होगा। यह लीग नोएडा के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। ग्रैंड फिनाले 1 फरवरी को होगा।

कुश्ती फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय सिंह ने जानकारी दी है कि 20 से अधिक देशों के 300 से ज्यादा पहलवानों ने नीलामी के लिए रजिस्टर किया है। इनमें ओलंपिक पदक विजेता, विश्व चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट और भारत के सीनियर पहलवान शामिल हैं।

हर एक टीम में चार महिलाओं समेत कुल नौ पहलवान होंगे। प्रत्येक टीम में पांच भारतीय और चार विदेशी पहलवान शामिल हो सकते हैं।

विश्व स्तर पर प्रो कुश्ती लीग को एक उच्च-गुणवत्ता वाले मंच के रूप में देखा जा रहा है। इसका प्रमाण है कि कई वैश्विक पहलवान इस आयोजन के लिए आवेदन कर चुके हैं। प्रो रेसलिंग लीग स्केल और व्यूअरशिप के मामले में सबसे बड़ी लीग बन सकती है।

लीग के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी, जिनमें टीमों से जुड़ी जानकारियाँ, ट्रॉफी का अनावरण, नीलामी की तारीखें आदि शामिल हैं।

पहले सीजन में इनामी राशि ₹15 करोड़ रखी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹20 करोड़ कर दिया गया था।

प्रो कुश्ती लीग की शुरुआत 2015 में हुई थी। यह लीग भारतीय कुश्ती को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने और फ्रीस्टाइल कुश्ती को मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए प्रारंभ की गई थी। लीग में योगेश्वर दत्त, संदीप तुलसी यादव, बजरंग पुनिया, और विनेश फोगाट जैसे भारतीय पहलवान खेल चुके हैं। यह लीग 2020 से कोरोनावायरस और वित्तीय अनियमितताओं के कारण रुकी हुई थी।

अब 2026 में लीग फिर से शुरू की जा रही है। यह लीग भारतीय पहलवानों के सपनों को पंख देने वाली है, खासकर उन पहलवानों के लिए जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। यह लीग पहलवानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर अपने सपनों को जीने का साहस देती है। लीग का आयोजन देश के ऐतिहासिक खेल के लिए संजीवनी की तरह है।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह युवा पहलवानों के लिए एक अवसर भी प्रदान करेगा। यह लीग निश्चित ही भारतीय कुश्ती की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और मजबूत करेगी।
RashtraPress
3 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रो कुश्ती लीग 2026 कब शुरू होगी?
प्रो कुश्ती लीग 2026 की शुरुआत 15 जनवरी से होगी।
ग्रैंड फिनाले कब होगा?
ग्रैंड फिनाले 1 फरवरी को होगा।
इस बार कितने पहलवान भाग लेंगे?
इस बार 300 से अधिक पहलवान भाग लेने वाले हैं।
लीग में भारतीय और विदेशी पहलवानों की संख्या क्या होगी?
हर टीम में पांच भारतीय और चार विदेशी पहलवान हो सकते हैं।
लीग की इनामी राशि क्या है?
पहले सीजन में इनामी राशि ₹15 करोड़ थी, जिसे बढ़ाकर ₹20 करोड़ कर दिया गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले