9 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स की 150+ रन की साझेदारियाँ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स की 150+ रन की साझेदारियाँ

सारांश

पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने आईपीएल 2026 में अद्भुत प्रदर्शन किया। जानें कैसे इन बल्लेबाजों ने मिलकर 150 से अधिक रन की साझेदारी बनाकर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।

मुख्य बातें

प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने मिलकर 182 रन की साझेदारी की।
आईपीएल इतिहास में तीसरी बार 150+ रन की साझेदारी हुई।
पंजाब किंग्स ने 254 रन का विशाल स्कोर बनाया।

न्यू चंडीगढ़, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 29वें मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रन की शानदार साझेदारी की। यह आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार था, जब पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 150 से अधिक रन की साझेदारी बनाई।

महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रियांश आर्य ने 37 गेंदों में 9 छक्के और 4 चौके93 रन बनाए, जबकि कूपर ने 46 गेंदों में 7 छक्के और 8 चौके लगाकर 87 रन का योगदान दिया। इन दोनों की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम ने 7 विकेट खोकर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

आईपीएल इतिहास में पहली बार 150 से अधिक रन की साझेदारी एडन गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श के बीच हुई थी। यह घटना 17 मई 2011 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हुई थी, जब किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) ने 25 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया।

इसके बाद सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने शॉन मार्श के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की, जिससे टीम ने 232/2 का स्कोर हासिल किया। गिलक्रिस्ट ने 55 गेंदों में 9 छक्के और 8 चौके लगाकर 106 रन बनाए, जबकि मार्श ने 49 गेंदों में 5 छक्के और 7 चौके के साथ 79 रन की नाबाद पारी खेली। आरसीबी 17 ओवरों में केवल 121 रन पर सिमट गई, जिसमें एबी डिविलियर्स ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए। किंग्स इलेवन पंजाब ने 111 रन से यह मैच जीत लिया।

इसके बाद 27 सितंबर 2020 को शारजाह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए।

कप्तान केएल राहुल ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 16.3 ओवरों में 183 रन की साझेदारी की। राहुल ने 54 गेंदों में 8 बाउंड्री69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मयंक ने 50 गेंदों में 7 छक्के और 10 चौके लगाकर 106 रन की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने 19.3 ओवरों में 4 विकेट बचाकर यह मैच जीत लिया। इस टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ ने 50 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 85 रन की पारी खेली। राहुल तेवतिया ने भी 53 रन का योगदान दिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिसने टीम को एक मजबूत स्कोर बनाने में मदद की। इस प्रकार की साझेदारियाँ दर्शाती हैं कि खेल में टीम वर्क कितना महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
9 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पंजाब किंग्स की पहली 150+ साझेदारी कब हुई थी?
पंजाब किंग्स की पहली 150+ साझेदारी 17 मई 2011 को एडन गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श के बीच हुई थी।
किंग्स इलेवन पंजाब का नाम कब बदला गया?
किंग्स इलेवन पंजाब का नाम बदलकर पंजाब किंग्स रखा गया है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले