10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या डब्ल्यूडीपीएल 2025 में क्वींस ने स्ट्राइकर्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या डब्ल्यूडीपीएल 2025 में क्वींस ने स्ट्राइकर्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की?

सारांश

सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ रोमांचक जीत के साथ डब्ल्यूडीपीएल 2025 के फाइनल में स्थान बनाया। यह मैच दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प रहा। जानिए इस मुकाबले की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

सेंट्रल दिल्ली क्वींस की रोमांचक जीत नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का मजबूत प्रदर्शन कप्तान आयुषी सोनी का महत्वपूर्ण योगदान लक्ष्मी और नजमा की साझेदारी महिला क्रिकेट का उत्साहवर्धक भविष्य

नई दिल्ली, 20 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने बुधवार को विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डब्ल्यूडीपीएल) के चौथे मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को एक विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।

स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। टीम ने 14 के स्कोर पर उपासना यादव (6) और अरमीत कौर (8) के विकेट गंवाए। इसके बाद कप्तान आयुषी सोनी ने मोर्चा संभाला, लेकिन स्ट्राइकर्स ने समायरा राघव (7) का विकेट भी जल्दी खो दिया।

कप्तान आयुषी ने 19 गेंदों में 27 रन की पारी खेली, जिसमें चार चौके शामिल थे। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान भी पवेलियन लौट गईं।

इसके बाद लक्ष्मी यादव ने नजमा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 64 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे टीम ने सम्मानजनक स्कोर बनाया। लक्ष्मी ने 40 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि नजमा ने 30 गेंदों में एक छक्का और चार चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।

विपक्षी टीम की ओर से सोनी यादव, दीक्षा शर्मा और निधि महतो ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में, सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने 19.5 ओवर में मैच जीत लिया। टीम ने पहले ही गेंद पर निशिका सिंह (0) का विकेट गंवाया।

दीक्षा सिंह ने साची के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। साची 9 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई।

इस बीच, मोनिका ने 39 गेंदों में तीन चौकों के साथ 36 रन बनाकर टीम को संभाला। परुणिका सिसोदिया ने आठ गेंदों में 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विपक्षी टीम के लिए नजमा ने तीन विकेट लिए, जबकि शिवानी जांगिड़ ने दो विकेट चटकाए। अंशु नागर, अर्चना और समायरा राघव ने एक-एक विकेट लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि दर्शकों के लिए भी एक अद्भुत अनुभव प्रदान किया। देश की महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। सेंट्रल दिल्ली क्वींस की जीत एक प्रेरणा है, जो हमें यह बताती है कि अगर मेहनत की जाए, तो सफलता अवश्य मिलेगी।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डब्ल्यूडीपीएल 2025 में कौन सी टीम जीत गई?
सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने डब्ल्यूडीपीएल 2025 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को हराकर जीत हासिल की।
मैच का स्थान क्या था?
यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला गया।
कप्तान आयुषी सोनी का प्रदर्शन कैसा रहा?
कप्तान आयुषी सोनी ने 19 गेंदों में 27 रन बनाए।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने कितने रन बनाए?
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 117 रन बनाए।
क्वीन की जीत का मुख्य कारण क्या था?
लक्ष्मी यादव और नजमा की साझेदारी ने क्वींस को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 11 महीने पहले
  2. 11 महीने पहले
  3. 11 महीने पहले
  4. 11 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले