11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आर अश्विन ने आईपीएल 2026 से पहले खेल के नए नियमों पर उठाया सवाल, कैमरून ग्रीन का जिक्र

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आर अश्विन ने आईपीएल 2026 से पहले खेल के नए नियमों पर उठाया सवाल, कैमरून ग्रीन का जिक्र

सारांश

आर अश्विन का ताजा बयान आईपीएल में खिलाड़ियों की सैलरी कटौती के अधिकार पर आधारित है। उन्होंने कैमरून ग्रीन का उदाहरण देकर इस मुद्दे को उठाया है। क्या यह नई बहस लीग के नियमों में बदलाव ला सकती है? जानिए इस पर और क्या कहते हैं अन्य खिलाड़ी।

मुख्य बातें

आर अश्विन का सैलरी कटौती का सुझाव कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन पर सवाल फ्रेंचाइजियों को अधिकार देने की आवश्यकता लीग में नए नियमों की संभावना खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फीस के बीच संबंध

नई दिल्ली, 22 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग मानी जाती है। इस लीग में खिलाड़ियों को मिलने वाला पारिश्रमिक अन्य किसी भी क्रिकेट लीग की तुलना में सबसे अधिक होता है। आईपीएल में कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं जिनका पारिश्रमिक काफी ज्यादा होता है, लेकिन उनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं होता। पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने सुझाव दिया है कि फ्रेंचाइजियों को खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती का अधिकार मिलना चाहिए।

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि यदि खिलाड़ी अपने निर्धारित रोल को निभाने में असफल रहते हैं, तो फ्रेंचाइजियों को उनकी सैलरी में कटौती का हक होना चाहिए।

अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का उदाहरण दिया, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने ₹25.2 करोड़ में खरीदा है। ग्रीन से उम्मीद है कि वह टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी दोनों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे और आंद्रे रसेल की भूमिका निभाएंगे।

ग्रीन ने एशेज और टी20 विश्व कप 2026 में सीमित गेंदबाजी की है, जिससे संदेह है कि वह लीग के दौरान केकेआर के लिए 4 ओवर फेंकने में सक्षम होंगे।

अश्विन ने कहा, "अगर कोई खिलाड़ी 4 ओवर नहीं डाल पाता, तो फ्रेंचाइज़ी को उसकी सैलरी में कटौती करने का अधिकार मिलना चाहिए। अगर उस पर कोई प्रतिबंध है, तो यह उसके कॉन्ट्रैक्ट में स्पष्ट होना चाहिए।"

केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए अश्विन ने कहा कि यदि कोई टीम मालिक करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी खिलाड़ी से पूरा योगदान हासिल नहीं कर पाता, तो यह निराशाजनक स्थिति होगी।

उन्होंने कहा, "जब आप नीलामी में किसी खिलाड़ी को खरीदते हैं, तो उम्मीद होती है कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करेगा। यदि गेंदबाजी पर रोक है, तो टीम को सैलरी में कटौती की अनुमति मिलनी चाहिए।"

अश्विन का यह बयान लीग में नई बहस को जन्म दे सकता है। कई ऐसे ऑलराउंडर हैं जो केवल बल्लेबाजी करते हैं, जबकि बतौर गेंदबाज उनका योगदान नगण्य होता है। ऐसे खिलाड़ियों में कैमरन ग्रीन के साथ ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिशेल मार्श का नाम भी शामिल है, जो लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) का हिस्सा हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आर अश्विन ने सैलरी कटौती के बारे में क्या कहा?
आर अश्विन ने कहा कि अगर खिलाड़ी अपने निर्धारित रोल में असफल होते हैं, तो फ्रेंचाइजियों के पास उनकी सैलरी में कटौती का अधिकार होना चाहिए।
कैमरून ग्रीन का आईपीएल में योगदान क्या होगा?
कैमरून ग्रीन को केकेआर ने ₹25.2 करोड़ में खरीदा है और उनसे उम्मीद है कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाज़ी दोनों में योगदान देंगे।
क्या सैलरी कटौती का कोई नियम होगा?
अश्विन के अनुसार, यदि खिलाड़ियों पर कोई प्रतिबंध है, तो यह उनके कॉन्ट्रैक्ट में स्पष्ट होना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले