कप्तान रहाणे का बड़ा बयान: ग्रीन की गेंदबाजी पर सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछें

Click to start listening
कप्तान रहाणे का बड़ा बयान: ग्रीन की गेंदबाजी पर सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछें

सारांश

आईपीएल 2026 में केकेआर को मिली हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी ना करने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से सवाल करने की सलाह दी। जानिए क्या था मैच का हाल!

Key Takeaways

  • केकेआर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
  • कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी नहीं की, जिसका उल्लेख कप्तान रहाणे ने किया।
  • अजिंक्य रहाणे ने 67 रन बनाकर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुंबई, 30 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में केकेआर के कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी नहीं की। जब कप्तान अजिंक्य रहाणे से इस बारे में प्रश्न पूछा गया, तो उन्होंने सलाह दी कि इस विषय में सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछा जाए।

कैमरून ग्रीन ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की और 10 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाए। हालांकि, मुंबई के बल्लेबाजों की बेहतरीन पारी के बावजूद ग्रीन को गेंदबाजी में नहीं लगाया गया।

मैच के बाद ग्रीन की गेंदबाजी ना करने के कारण पर रहाणे ने कहा, "आपको यह सवाल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए।" रहाणे ने उम्मीद जताई कि ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी शुरू करेंगे, जिससे टीम के गेंदबाजी अटैक का संतुलन बेहतर होगा। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी शुरू कर देंगे और कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग होगा। हमने बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन गेंद के साथ संतुलन बनाना बहुत जरूरी है।" उल्लेखनीय है कि केकेआर ने ग्रीन को ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 221 रनों के विशाल लक्ष्य का बचाव करने में असफलता पाई। वैभव अरोड़ा ने 4 ओवर में केवल एक विकेट लेकर 52 रन खर्च किए। वहीं, ब्लेसिंग मुजारबानी ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 34 रन दिए। वरुण चक्रवर्ती ने भी 4 ओवर में 48 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया। सुनील नरेन ने 3 ओवर में 30 रन देकर केवल एक विकेट लिया। कार्तिक त्यागी का भी प्रदर्शन कुछ अलग नहीं रहा, उन्होंने 43 रन देकर एक विकेट चटकाया।

हालांकि, केकेआर के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। अंगकृष रघुवंशी ने महज 29 गेंदों में 51 रन बनाए। फिन एलन ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। अंत में, रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 33 रनों का योगदान दिया।

Point of View

जो कि भविष्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है।
NationPress
30/03/2026

Frequently Asked Questions

कैमरून ग्रीन ने इस मैच में गेंदबाजी क्यों नहीं की?
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सुझाव दिया कि इस प्रश्न का उत्तर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पूछना चाहिए।
केकेआर ने इस मैच में कितने रन बनाये?
केकेआर ने इस मैच में 221 रनों का लक्ष्य रखा था।
कप्तान रहाणे ने कितने रन बनाये?
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रन बनाये।
Nation Press