आईपीएल 2026: आलोचकों को जवाब देते हुए रहाणे ने कहा, 'वे मेरी सफलता से जलते हैं'
सारांश
मुख्य बातें
कोलकाता, 3 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मैच हुआ। इस मुकाबले में केकेआर को 65 रन से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन इस मैच में साधारण रहा, उन्होंने 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे के स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचकों ने सवाल उठाए, जिसका उन्होंने मैच के बाद उत्तर दिया।
रहाणे ने कहा, "मेरा स्ट्राइक रेट 2023 से अब तक का सबसे बेहतरीन है। जो लोग इस पर बात कर रहे हैं, वे शायद मैच को ध्यान से नहीं देख रहे या उनके पास मेरे खिलाफ कोई खास एजेंडा है। वे मेरी सफलता से जलते हैं।"
केकेआर के कप्तान ने कहा, "मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं। कभी-कभी बल्लेबाज को खेल में प्रवाह नहीं मिलता। मेरे खिलाफ बोलने वाले या तो खेल को नहीं समझते या चाहते हैं कि मैं एक अलग तरीके से खेलूं। मुझे खुशी है कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक। मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं और मैंने पहले क्या किया है।"
आईपीएल 2023 के बाद से पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाजों में सिर्फ अभिषेक (176.56) का स्ट्राइक रेट रहाणे (167.78) से बेहतर है। रहाणे का पावरप्ले के बाद का स्ट्राइक रेट गिरने के कारण उनकी आलोचना होती है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में 40 गेंदों पर 67 रन बनाने वाले रहाणे का बल्ला एसआरएच के खिलाफ नहीं चला, और टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। 227 रन16 ओवर में 161