26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हार्दिक पांड्या ने राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी में तूफान मचाया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हार्दिक पांड्या ने राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी में तूफान मचाया?

सारांश

राजकोट में हार्दिक पांड्या ने अपनी तूफानी बैटिंग से विजय हजारे ट्रॉफी में एक यादगार शतक बनाया। 5 छक्के और 1 चौके की मदद से उन्होंने शतक पूरा किया। क्या यह प्रदर्शन उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जगह दिलाएगा?

मुख्य बातें

हार्दिक पांड्या का तूफानी प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत है।
उन्होंने 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से शतक पूरा किया।
इस पारी ने उन्हें वनडे सीरीज में चयन का मजबूत उम्मीदवार बना दिया है।

राजकोट, 3 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या ने एक तूफानी शतक लगाया है। हार्दिक ने लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।

निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी, राजकोट में बड़ौदा की तरफ से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने विदर्भ के खिलाफ विस्फोटक शतक लगाया। हार्दिक ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी गति से की थी। उन्होंने 44 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक के बाद उनकी रन बनाने की गति अचानक तेज हो गई।

पारी के 39वें ओवर में हार्दिक ने तूफान मचाया। 62 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे हार्दिक के सामने गेंदबाजी के लिए बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ रेखड़े आए। हार्दिक ने पार्थ के ओवर की शुरुआती 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। 62 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे हार्दिक ने अगली 6 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया।

हार्दिक 92 गेंद पर 11 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 133 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक की इस शतकीय पारी की बदौलत टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा ने 9 विकेट पर 293 रन बनाए। हार्दिक के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज की तरफ से बड़ी पारी नहीं आई। विष्णु सोलंकी ने 26, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 23 और अतित सेठ ने 21 रन बनाए।

विदर्भ की तरफ से यश ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 64 रन देकर 4 विकेट लिए। इसमें हार्दिक का विकेट भी शामिल रहा। नचिकेत भूटे और पार्थ रेखडे ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक की एक ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी की वजह से पार्थ ने 10 ओवर में 80 रन लुटाए। प्रफुल हिंगे को 1 विकेट मिला।

संपादकीय दृष्टिकोण

हार्दिक पांड्या का यह प्रदर्शन न केवल उनकी व्यक्तिगत क्षमता को दर्शाता है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए एक सकारात्मक संकेत भी है। इस तरह की पारी से टीम में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और आने वाले मैचों में टीम की मजबूती को दर्शाती है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हार्दिक पांड्या ने कितने रन बनाए?
हार्दिक पांड्या ने 92 गेंदों पर 133 रन बनाए।
हार्दिक का शतक किस तरह से पूरा हुआ?
हार्दिक ने लगातार 5 छक्के और 1 चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया।
बड़ौदा ने कितने रन बनाए?
बड़ौदा ने 9 विकेट पर 293 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले