आरसीबी के लिए कप्तान बनकर खेलने वाले 6 खास खिलाड़ी

Click to start listening
आरसीबी के लिए कप्तान बनकर खेलने वाले 6 खास खिलाड़ी

सारांश

क्या आप जानते हैं कि आरसीबी के लिए सबसे ज़्यादा मैच कप्तान के रूप में कौन से खिलाड़ी खेले हैं? इस लेख में हम उन 6 प्रमुख खिलाड़ियों की जानकारी साझा कर रहे हैं जो आरसीबी के कप्तान रह चुके हैं।

Key Takeaways

  • विराट कोहली आरसीबी के सबसे अधिक मैच खेलने वाले कप्तान हैं।
  • फाफ डु प्लेसिस ने 42 मैचों में कप्तानी की।
  • अनिल कुंबले ने 26 मैचों में टीम को लीड किया।

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का आगाज़ 28 मार्च से हो चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) लगातार दूसरे सीजन में खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी है। आइए, उन 6 प्रमुख खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने आरसीबी के लिए कप्तान के रूप में सबसे अधिक मैच खेले।

विराट कोहली: इस खिलाड़ी ने अपने पूरे करियर में केवल आरसीबी के लिए आईपीएल खेला है। उन्हें साल 2011 में इस टीम की कप्तानी सौंपी गई। कोहली ने 2023 तक आरसीबी की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने कुल 143 मैच खेले। इस दौरान उनकी कप्तानी में आरसीबी ने 66 मैच जीते, जबकि 70 मैच हारे। 3 मैच टाई रहे और 4 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

फाफ डु प्लेसिस: दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने 2022 से 2024 के बीच आरसीबी की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 42 मुकाबले खेले, जिनमें से 21 जीते और 21 हारे। डु प्लेसिस ने आरसीबी के लिए तीन साल (2022-2024) आईपीएल में भाग लिया।

अनिल कुंबले: इस महान स्पिनर ने 2009 से 2010 तक आरसीबी की कप्तानी की, जिसमें उन्होंने 26 मुकाबले खेले। इस दौरान टीम ने 15 मैच जीते और 11 हारे। कुंबले ने अपने करियर में कुल 3 आईपीएल सीजन खेले और 42 मुकाबलों में 45 विकेट लिए।

डेनियल विटोरी: न्यूजीलैंड के इस दिग्गज ने 2011 से 2022 के बीच आरसीबी की कमान संभाली और 22 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 12 मैच जीते और 10 हारे। विटोरी ने अपने करियर में केवल दो टीमों के लिए आईपीएल खेला और 34 मुकाबलों में 28 विकेट हासिल किए।

राहुल द्रविड़: यह खिलाड़ी आईपीएल के इतिहास में आरसीबी के पहले कप्तान रहे हैं, जिन्होंने केवल 2008 में इस टीम की कप्तानी की। इस दौरान उन्होंने 14 में से 4 मैच ही जीते और 10 हारे

रजत पाटीराद: 2025 से अब तक पाटीदार ने आरसीबी की कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 14 मुकाबले खेले। इस दौरान टीम ने 11 मैच जीते और 3 मैच हारे। पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने 2025 में आईपीएल का अपना पहला खिताब जीता था।

Point of View

NationPress
06/04/2026

Frequently Asked Questions

आरसीबी के सबसे सफल कप्तान कौन हैं?
विराट कोहली आरसीबी के सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने 143 मैचों में टीम की कप्तानी की।
फाफ डु प्लेसिस ने कितने मैचों में कप्तानी की?
फाफ डु प्लेसिस ने आरसीबी के लिए 42 मैचों में कप्तानी की।
अनिल कुंबले ने कितने आईपीएल सीजन खेले?
अनिल कुंबले ने अपने करियर में 3 आईपीएल सीजन खेले।
Nation Press