आईपीएल 2026: आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चयन किया, जोश हेजलवुड की टीम में वापसी
सारांश
मुख्य बातें
बेंगलुरु, 15 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 23वें मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। आरसीबी की निगाहें इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंचने पर होंगी।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे इस मैच में आरसीबी ने एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड को जैकब डफी के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। वहीं, एलएसजी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
टॉस जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। यह स्पष्ट है: पिच अच्छी है, पहले गेंदबाजी कर इसके लाभ उठाओ और विपक्षी टीम पर दबाव बनाओ। इस पिच पर घास बिल्कुल नहीं है, यह अच्छी दिख रही है। टीम के लिए सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अलग-अलग मौकों पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। टीम में एक बदलाव है। हेजलवुड को डफी की जगह शामिल किया गया है।"
वहीं, एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हमें पूरा विश्वास है। यह बैटिंग के लिए एक बेहतरीन पिच है। चाहे हम पहले बैटिंग करें या बाद में, हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हम ज्यादा सोचने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते। अपनी टीम पर विश्वास रखें और अच्छा खेलें। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"
आरसीबी ने आईपीएल 2026 में अब तक 4 में से 3 मैच जीते हैं। इस टीम ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हराया, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से मात दी। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 6 विकेट से जीत हासिल करके आरसीबी के विजयरथ को रोका। अपने अगले मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियन्स (एमआई) के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की।
वहीं, एलएसजी को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद एसआरएच (5 विकेट) और कोलकाता नाइट राइडर्स (3 विकेट) के खिलाफ जीत हासिल की, लेकिन गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से हार गए।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार।