1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहेंगे?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर बने रहेंगे?

सारांश

आईसीसी ने हाल ही में वनडे रैंकिंग की नई सूची जारी की है जिसमें रोहित शर्मा ने शीर्ष स्थान बनाए रखा है। जानिए शुभमन गिल और बाबर आजम के रैंकिंग में क्या बदलाव हुआ है और किस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है।

मुख्य बातें

रोहित शर्मा ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
शुभमन गिल और बाबर आजम को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।
डेरिल मिचेल ने शानदार प्रदर्शन किया है।
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान दूसरे स्थान पर हैं।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है।

नई दिल्ली, 5 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। आईसीसी ने बुधवार को वनडे के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों की नई रैंकिंग की घोषणा की। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपना पहला स्थान बनाए रखा है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शतक लगाकर करियर में पहली बार इस शीर्ष रैंकिंग को हासिल किया था। रोहित के अलावा, शीर्ष दस में भारतीय बल्लेबाजों में शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर शामिल हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीत दर्ज की। इस मैच में डेरिल मिचेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 178 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता। इस प्रदर्शन के चलते मिचेल ने वनडे में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त की है, और अब वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान हैं। शुभमन गिल और बाबर आजम को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। जबकि बाबर आजम मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में असफल रहे। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो वनडे और खेले जाने हैं, जिससे बाबर के पास रैंकिंग सुधारने का एक और मौका है।

गिल चौथे स्थान पर, बाबर आजम पांचवें पर, विराट कोहली छठे, श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका सातवें, आयरलैंड के हैरी टैक्टर आठवें, श्रेयस अय्यर नौवें और वेस्टइंडीज के शाई होप दसवें स्थान पर हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन रोहित का स्थिरता से खेलना प्रेरणादायक है।
RashtraPress
1 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

रोहित शर्मा ने कब से शीर्ष रैंकिंग हासिल की?
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में शतक लगाकर पहली बार शीर्ष रैंकिंग प्राप्त की।
डेरिल मिचेल ने किस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया?
डेरिल मिचेल ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 178 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता।
शुभमन गिल और बाबर आजम की रैंकिंग में क्या बदलाव हुआ?
शुभमन गिल और बाबर आजम को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 सप्ताह पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले