19 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

साकिब हुसैन: आर्थिक तंगी से उबरकर आरआर को हराने वाले युवा गेंदबाज की कहानी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
साकिब हुसैन: आर्थिक तंगी से उबरकर आरआर को हराने वाले युवा गेंदबाज की कहानी

सारांश

साकिब हुसैन की कहानी प्रेरणादायक है, जिन्होंने आर्थिक चुनौतियों का सामना करते हुए आईपीएल में सफलता पाई। उनके पहले मैच में आरआर के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा। जानिए उनके संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

साकिब हुसैन का पहला आईपीएल मैच आरआर के खिलाफ था।
उन्होंने 4 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
साकिब का जन्म आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में हुआ था।
उनकी मां ने जूते खरीदने के लिए अपने गहने बेचे।
साकिब ने अपनी सफलता का श्रेय वरुण आरोन को दिया।

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने छोटे शहरों के खिलाड़ियों के बड़े सपनों में रंग भरने और उन्हें अपने अद्वितीय प्रदर्शन के माध्यम से रातों-रात क्रिकेट की दुनिया में छा जाने का मौका प्रदान किया है। आईपीएल 2026 के सीजन का 21वां मैच सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच हैदराबाद में हुआ। इस मुकाबले में एक नए सितारे ने अपनी अद्भुत गेंदबाजी से एसआरएच को आरआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई, जिसका नाम है साकिब हुसैन.

आरआर के खिलाफ मैच साकिब हुसैन के आईपीएल करियर का पहला मैच था। हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट जैसे अनुभवी गेंदबाजों के असफल रहने के बाद एसआरएच प्रबंधन ने 21 वर्षीय साकिब पर भरोसा किया और दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अपनी टीम के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरा।

साकिब ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई का विकेट शामिल है। साकिब ने अपनी किफायती, घातक और सफल गेंदबाजी से न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई, बल्कि क्रिकेट की दुनिया के विश्लेषकों और फैंस का ध्यान भी खींचा।

साकिब हुसैन का जन्म 14 दिसंबर 2004 को बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। एक आर्थिक रूप से कमजोर किसान परिवार से संबंध रखने वाले साकिब का बचपन का सपना भारतीय सेना में शामिल होकर परिवार को संपन्न बनाना था, लेकिन उनकी कद-काठी, मेहनत और क्रिकेट में प्रतिभा को देखते हुए परिवार और स्थानीय क्रिकेट कोचों ने उन्हें क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी।

हुसैन का सफर टेनिस बॉल से शुरू हुआ। वह घातक गेंदबाज के रूप में अपने क्षेत्र में प्रसिद्ध थे और 500-700 रुपये लेकर दूर-दूर मैच खेलने जाते थे। जल्द ही, वह जिला क्रिकेट टीम और फिर बिहार राज्य की टीम में शामिल हो गए। 2022 में आंध्र प्रदेश के खिलाफ टी20 में और 2024 में कर्नाटक के खिलाफ प्रथम श्रेणी में उन्होंने डेब्यू किया। रणजी डेब्यू के समय उनके पास अच्छे जूते नहीं थे और खरीदने के लिए पैसे भी नहीं थे। उस समय उनकी मां ने अपने गहने बेचकर जूते खरीदे थे।

करीब 145 की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले साकिब की प्रतिभा पर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें आईपीएल 2024 के लिए 20 लाख में खरीदा था। उस सीजन के दौरान केकेआर की तरफ से उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला और फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया।

आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में एसआरएच ने हुसैन पर विश्वास जताते हुए 30 लाख रुपये में खरीदा था। नेट्स में लगातार प्रभावी गेंदबाजी कर रहे साकिब को आरआर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला और पहले ही मैच में टीम को जीत दिलाकर उन्होंने अपने ऊपर किए गए भरोसे को सही साबित कर दिया।

साकिब ने अपनी सफलता का श्रेय एसआरएच के तेज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन को दिया है। मैच के बाद साकिब ने कहा, "वरुण भाई पिछले चार वर्षों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। मेरी गेंदबाजी में आप जो भी सुधार देख रहे हैं, वह उन्हीं की वजह से है। मैं अपनी सफलता का पूरा श्रेय उन्हें देता हूं।"

हुसैन के आईपीएल करियर की शुरुआत शानदार रही है, लेकिन मंजिल अभी दूर है। भारतीय टीम का हिस्सा बनने का सपना देखने वाले इस गेंदबाज को लगातार न केवल आईपीएल, बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन करते रहना होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल क्रिकेट के प्रति उनकी मेहनत को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि प्रतिभा और कठिनाईयों का सामना करने की इच्छा से कुछ भी संभव है।
RashtraPress
19 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साकिब हुसैन का जन्म स्थान क्या है?
साकिब हुसैन का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था।
साकिब ने अपने पहले आईपीएल मैच में कितने विकेट लिए?
साकिब ने अपने पहले आईपीएल मैच में 4 विकेट लिए।
साकिब को किस टीम ने आईपीएल 2026 के लिए खरीदा?
साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए खरीदा।
साकिब की गेंदबाजी की रफ्तार कितनी है?
साकिब करीब 145 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।
साकिब हुसैन ने अपनी सफलता का श्रेय किसे दिया?
साकिब ने अपनी सफलता का श्रेय एसआरएच के तेज गेंदबाजी कोच वरुण आरोन को दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले