क्या क्रिकेट स्कॉटलैंड ने विश्व कप में खेलने का मौका मिलने पर आईसीसी को धन्यवाद कहा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या क्रिकेट स्कॉटलैंड ने विश्व कप में खेलने का मौका मिलने पर आईसीसी को धन्यवाद कहा?

सारांश

स्कॉटलैंड क्रिकेट ने अचानक मिले टी20 विश्व कप में खेलने के अवसर के लिए आईसीसी का आभार व्यक्त किया है। बांग्लादेश के बाहर होने के बाद, स्कॉटलैंड को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। जानें इस बारे में सभी महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप में खेलने का मौका मिला।
बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से विश्व कप से बाहर होने का निर्णय लिया।
आईसीसी ने स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह शामिल किया है।
क्रिकेट स्कॉटलैंड ने आईसीसी को धन्यवाद दिया है।
स्कॉटलैंड की टीम जल्द ही भारत पहुंचेगी।

नई दिल्ली, 25 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश ने आधिकारिक रूप से बाहर होने की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बांग्लादेश की जगह टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को शामिल किया है। अचानक मिले इस विश्व कप में खेलने के अवसर पर स्कॉटलैंड क्रिकेट में खुशी का माहौल है। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इस मौके के लिए आईसीसी को धन्यवाद दिया है।

क्रिकेट स्कॉटलैंड की सीईओ ट्रुडी लिंडब्लेड ने कहा, "मुझे आईसीसी से एक पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें पूछा गया कि क्या हमारी पुरुष टीम टी20 विश्व कप में खेलेगी, और हमने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।"

क्रिकेट स्कॉटलैंड के अध्यक्ष विल्फ वॉल्श ने कहा कि आज सुबह मुझे आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह का फोन आया, जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि स्कॉटलैंड को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में खेलाने का प्रस्ताव दिया जाएगा। मुझे अपनी टीम की तरफ से इसे स्वीकार करके खुशी हुई, और हम इस मौके के लिए आईसीसी का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "यह स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों के लिए अपने लाखों समर्थकों के सामने एक वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का एक अद्भुत अवसर है। हमें यह मौका अनोखी परिस्थितियों के कारण मिला है। हमारे खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। स्कॉटलैंड की टीम जल्द ही भारत पहुंचने की तैयारी कर रही है ताकि वहां के माहौल में ढल सके और विश्व कप में अपने प्रदर्शन का योगदान दे सके।"

स्कॉटलैंड को विश्व कप में बांग्लादेश की जगह ग्रुप सी में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश में हिंदूओं के खिलाफ हो रही लगातार हिंसा के चलते भारत में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने की मांग उठी। रहमान को नीलामी में केकेआर ने 9.2 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था। विरोध के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को रहमान को टीम से रिलीज करने का आदेश दिया और केकेआर ने इस आदेश का पालन किया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद सुरक्षा कारणों से अपने क्रिकेटरों को टी20 विश्व कप के मैचों के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया और अपने मैच श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग की थी। बांग्लादेश ने अपना ग्रुप भी बदलने की मांग की थी। आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग नहीं मानी और उन्हें भारत में जाकर विश्व कप खेलने का आदेश दिया और खिलाड़ियों की सुरक्षा का भरोसा दिया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी का आदेश नहीं माना और अपनी सरकार की सलाह पर अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए विश्व कप के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया। यह बांग्लादेश का टी20 विश्व कप का आधिकारिक बहिष्कार था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के विश्व कप खेलने के लिए भारत न आने के निर्णय के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को उसकी जगह यह अवसर दिया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्कॉटलैंड को विश्व कप में खेलने का मौका क्यों मिला?
बांग्लादेश के बाहर होने के कारण स्कॉटलैंड को विश्व कप में खेलने का अवसर मिला है।
आईसीसी ने इस निर्णय के लिए क्या प्रतिक्रिया दी?
आईसीसी ने स्कॉटलैंड को इस अवसर के लिए धन्यवाद दिया है और उन्हें विश्व कप में शामिल किया है।
स्कॉटलैंड की टीम कब भारत पहुंच रही है?
स्कॉटलैंड की टीम जल्द ही भारत पहुंचने की तैयारी कर रही है।
राष्ट्र प्रेस