क्या एशिया कप में शुभमन गिल की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या एशिया कप में शुभमन गिल की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है?

सारांश

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुभमन गिल का स्वागत किया है, जो लंबे समय बाद टी20 टीम में शामिल हुए हैं। एशिया कप 2025 के लिए चयनित 15 सदस्यीय टीम में गिल को उपकप्तान बनाया गया है। क्या उनकी वापसी भारतीय टीम की ताकत बढ़ाएगी?

मुख्य बातें

शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी महत्वपूर्ण है।
गिल को एशिया कप के लिए उपकप्तान बनाया गया है।
टीम इंडिया ने गिल की वापसी के साथ नई ऊर्जा महसूस की है।
एशिया कप को टी20 वर्ल्ड कप से पहले खुद को परखने का अवसर माना जा रहा है।
गिल का आईपीएल प्रदर्शन शानदार रहा है।

मुंबई, 19 अगस्त (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी पर उनका स्वागत किया है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें गिल को उपकप्तान चुना गया।

सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को टीम की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मेरे विचार से शुभमन गिल ने भारत की ओर से आखिरी बार श्रीलंका दौरे पर टी20 मैच खेला था। उस समय मैं कप्तान था, जबकि गिल उपकप्तान थे। यहीं से हमने टी20 वर्ल्ड कप के लिए नए दौर की शुरुआत की।"

सूर्यकुमार ने 2026 के टी20 विश्व कप की ओर एक कदम के रूप में एशिया कप के महत्व को रेखांकित किया है। उन्होंने एशिया कप को टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के लिए पहला बड़ा टूर्नामेंट बताया है।

कप्तान ने कहा, "हमने कुछ द्विपक्षीय मैच खेले, लेकिन एशिया कप खुद को परखने के लिए एक बेहतरीन टूर्नामेंट है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले हमें कई टी20 मैच खेलने हैं। यहीं से इस टूर्नामेंट का सफर शुरू होता है।"

गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड दौरे पर पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की थी। इसके बाद गिल लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं। गिल ने इस फॉर्मेट में भारत की ओर से आखिरी मुकाबला जुलाई 2024 में खेला था।

इसके बाद गिल टेस्ट सीरीज में व्यस्त हो गए। टेस्ट क्रिकेट और चैंपियंस ट्रॉफी में व्यस्त होने के कारण उन्हें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

25 वर्षीय गिल का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 15 मुकाबलों में 50 की औसत के साथ 650 रन बनाए। इस दौरान गिल के बल्ले से छह अर्धशतक निकले। आईपीएल 2024 में उन्होंने 12 मुकाबलों में 426 रन जुटाए।

टी20 क्रिकेट में गिल के प्रदर्शन को देखें, तो उन्होंने भारत की ओर से 21 मुकाबले खेलते हुए 30.42 की औसत के साथ 578 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकले। गिल उन चुनिंदा भारतीयों में शुमार हैं, जिन्होंने तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में शतक बनाए।

राष्ट्र प्रेस

आरएसजी

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह मानना चाहिए कि शुभमन गिल की वापसी एक महत्वपूर्ण कदम है। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का परिणाम है, बल्कि टीम इंडिया की सामूहिक ताकत को भी बढ़ाता है। एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में उनका योगदान निश्चित रूप से महत्वपूर्ण होगा।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुभमन गिल की वापसी कब हुई?
शुभमन गिल की वापसी एशिया कप 2025 के लिए चयनित 15 सदस्यीय टीम में हुई है।
गिल ने आखिरी बार कब टी20 मैच खेला?
गिल ने आखिरी बार जुलाई 2024 में टी20 मैच खेला था।
गिल का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन कैसा रहा?
गिल ने आईपीएल 2025 में 15 मुकाबलों में 650 रन बनाए, जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं।
कौन एशिया कप की टीम का उपकप्तान है?
शुभमन गिल को एशिया कप 2025 के लिए उपकप्तान चुना गया है।
क्या एशिया कप भारत के लिए महत्वपूर्ण है?
जी हां, एशिया कप भारतीय टीम के लिए एक बड़ा टूर्नामेंट है, खासकर टी20 वर्ल्ड कप से पहले।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 घंटे पहले
  2. 8 घंटे पहले
  3. 9 घंटे पहले
  4. 9 घंटे पहले
  5. 9 घंटे पहले
  6. 10 घंटे पहले
  7. 10 घंटे पहले
  8. 11 घंटे पहले