15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या गुवाहाटी टेस्ट में दूसरे दिन के पहले सेशन में साउथ अफ्रीका का दबदबा बना रहेगा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या गुवाहाटी टेस्ट में दूसरे दिन के पहले सेशन में साउथ अफ्रीका का दबदबा बना रहेगा?

सारांश

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों पर हावी होकर एक मजबूत स्थिति बनाई है। क्या भारतीय टीम अपने दूसरे दिन में वापसी कर पाएगी? जानें इस रोमांचक मुकाबले का पूरा अपडेट।

मुख्य बातें

साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन के पहले सेशन में एक भी विकेट नहीं गंवाया।
मुथुसामी और वेरेन ने मिलकर टीम को संकट से बाहर निकाला।
भारतीय गेंदबाजों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण स्थिति है।
गुवाहाटी में टेस्ट मैच का रोमांच जारी है।
श्रृंखला को बराबरी पर लाने के लिए भारत को जीत की आवश्यकता है।

गुवाहाटी, 23 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया है। पहले सेशन में साउथ अफ्रीकी टीम ने एक भी विकेट नहीं खोया। मेहमान टीम ने 111 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 316 रन बनाए हैं।

मुकाबले के पहले दिन शुरुआती दो सेशन में बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद साउथ अफ्रीका ने तीसरे सेशन में 4 विकेट गंवाए थे। पहले दिन की समाप्ति तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 247/6 था। भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद थी कि तीसरे सेशन में गेंदबाजों ने जिस तरह से वापसी की, उसी तरह दूसरे दिन के पहले सेशन में भी गेंदबाजी में सुधार होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

सेनुरन मुथुसामी और काइल वेरेन ने सातवें विकेट के लिए 179 गेंदों में 70 रन जोड़कर साउथ अफ्रीका को संकट से बाहर निकाला है। दूसरे दिन के पहले सेशन तक मुथुसामी 131 गेंदों में 6 चौकों के साथ 56 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि वेरेन 94 गेंदों में 4 चौकों के साथ 38 रन बना चुके हैं।

गुवाहाटी में जारी इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 26.5 ओवरों में 82 रन बनाए। मार्करम 38 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकेल्टन ने 35 रन की पारी खेली।

टीम ने 82 के स्कोर पर अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवाया। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने कप्तान टेंबा बावुमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़ते हुए टीम को 150 के पार पहुंचाया। बावुमा 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टब्स ने 49 रन की पारी खेली।

पहले दिन के तीसरे सेशन तक साउथ अफ्रीका ने 246 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से मुथुसामी और वेरेन ने पारी को संभालने का कार्य किया।

भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया है।

साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 30 रन से जीतकर श्रृंखला में बढ़त बनाई थी। ऐसे में भारतीय टीम की नजरें गुवाहाटी टेस्ट को जीतकर श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर लाने पर हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन भारतीय टीम को हार नहीं माननी चाहिए। हमें उम्मीद है कि भारतीय गेंदबाज जल्द ही वापसी करेंगे और खेल को रोमांचक बनाएंगे।
RashtraPress
15 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की स्थिति क्या है?
साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन के पहले सेशन में शानदार शुरुआत की है, एक भी विकेट नहीं खोया और 316 रन बना लिए हैं।
भारत की ओर से किस गेंदबाज ने सबसे अधिक विकेट लिए?
भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए हैं।
पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने किस प्रकार जीत हासिल की?
साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 30 रन से जीतकर श्रृंखला में बढ़त बनाई थी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले