18 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या श्रीलंका ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया? 17 वर्षीय कमलिनी करेंगी डेब्यू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या श्रीलंका ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया? 17 वर्षीय कमलिनी करेंगी डेब्यू

सारांश

तिरुवनंतपुरम में चल रहे पांचवें टी20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। युवा प्रतिभा गुनालन कमलिनी को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला मैच खेलने का मौका मिला है। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीतने के लिए तैयार हैं।

मुख्य बातें

गुनालन कमलिनी का डेब्यू भारत का 4-0 की बढ़त श्रीलंका की टीम में बदलाव महत्वपूर्ण मुकाबला बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार की आवश्यकता

तिरुवनंतपुरम, 30 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। श्रीलंका ने मंगलवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में चल रहे पांचवे टी20 मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतरी है। 17 वर्षीय गुनालन कमलिनी को अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत का मौका मिला है।

स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह को इस मैच के लिए आराम दिया गया है, जबकि स्नेह राणा के साथ जी कमलिनी इस मैच में खेलेंगी। बाएं हाथ की बल्लेबाज कमलिनी एक विकेटकीपर भी हैं, जिन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग के 9 मैच खेले हैं।

श्रीलंकाई टीम ने भी इस मैच में दो बदलाव किए हैं। इनोका रणवीरा और माल्की मादरा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि माल्शा शेहानी और काव्या काविंदी को बाहर रखा गया है।

भारत ने सीरीज का पहला मैच 8 विकेट से जीता था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने तीसरे मैच में 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। श्रीलंका ने चौथा मुकाबला 30 रन से गंवा दिया। फिलहाल, भारत 5 मैचों की सीरीज में 4-0 से आगे है। भारत की कोशिश इस मैच को जीतकर 5-0 से क्लीन स्वीप करने की होगी, वहीं श्रीलंकाई टीम इस मुकाबले को जीतकर सम्मान बचाना चाहेगी।

भारत ने इस सीरीज में न केवल बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, श्रीलंकाई टीम को इस अंतिम मुकाबले में जीतने के लिए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार करना होगा।

भारत की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: हसिनी परेरा, चामरी अथापथु (कप्तान), इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, रश्मिका सेवंडी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), निमाशा मदुशानी, इनोका रणवीरा और माल्की मादरा।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस मुकाबले में भारत की जीत में कोई संदेह नहीं है। लेकिन श्रीलंका को भी अपनी प्रतिष्ठा बचाने का मौका चाहिए। यह मैच न केवल युवा खिलाड़ियों के लिए अवसर है, बल्कि दोनों टीमों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई भी है।
RashtraPress
18 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुनालन कमलिनी कौन हैं?
गुनालन कमलिनी 17 वर्षीय युवा बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं, जिन्हें इस मैच में डेब्यू का मौका मिला है।
भारत ने सीरीज में कितने मैच जीते हैं?
भारत ने सीरीज में अब तक 4-0 से बढ़त बनाई है।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन हैं?
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में चामरी अथापथु (कप्तान), हसिनी परेरा, इमेशा दुलानी, आदि शामिल हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले