31 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चौथे टी20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चौथे टी20 में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया?

सारांश

क्या चौथे टी20 में श्रीलंका ने भारत को चुनौती दी? जानिए टॉस जीतने के बाद का पूरा हाल।

मुख्य बातें

श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया।
भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं।
सीरीज में भारत ने 3-0 से बढ़त बना ली है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर की रणनीति महत्वपूर्ण रहेगी।
श्रीलंका को हार के क्रम को तोड़ने की जरूरत है।

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। श्रीलंका ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। इस सीरीज में श्रीलंकाई कप्तान चामरी अथापथु ने पहली बार टॉस जीता है। यह उनका 150वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला है।

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह खेल नहीं रही हैं, जबकि क्रांति गौड़ को भी आराम दिया गया है। इनकी जगह अरुंधति रेड्डी और हरलीन देओल की टीम में वापसी हुई है।

श्रीलंकाई टीम ने भी दो बदलाव किए हैं। माल्की मादरा और इनोका रणवीरा के स्थान पर काव्या कविंदी और रश्मिका सेववंडी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

भारत ने पांच मुकाबलों की सीरीज के पहले तीनों मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से नियंत्रण कर लिया है। मेज़बान टीम का लक्ष्य अब क्लीन स्वीप करना होगा, जबकि श्रीलंकाई टीम इस मैच को जीतकर हार के क्रम को तोड़ना चाहेगी।

सीरीज के पहले दो मुकाबले विशाखापत्तनम में हुए थे। भारत ने पहले मैच को 8 विकेट से जीता, और दूसरे मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। तिरुवनंतपुरम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भी भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की।

इन तीनों मुकाबलों में भारत का पैटर्न एक सा रहा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर मेहमान टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 130 रन से पहले ही रोक दिया और उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने एक आसान जीत दर्ज की। श्रीलंका को हार का क्रम तोड़ने के लिए न सिर्फ बल्लेबाजी, बल्कि गेंदबाजी और फील्डिंग में भी सुधार करना होगा।

अब तक दोनों देशों की महिला टीमों के बीच कुल 29 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने 23 मैच जीते, जबकि 5 मुकाबले श्रीलंका ने अपने नाम किए हैं। 1 मैच बेनतीजा रहा है।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: हसीनी परेरा, चामरी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), माल्शा शेहानी, रश्मिका सेववंडी, काव्या कविंदी और निमशा मदुशानी

भारत की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर और श्री चरणी

संपादकीय दृष्टिकोण

खासकर श्रीलंका के लिए।
RashtraPress
31 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

श्रीलंका ने टॉस जीतकर क्या फैसला किया?
श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
भारत की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन शामिल हैं?
भारत की प्लेइंग इलेवन में शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
इस सीरीज में भारत ने कितने मैच जीते हैं?
भारत ने इस सीरीज में अब तक सभी तीन मैच जीते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले