श्रीलंका ने रयान वैन नीकेर्क को गेंदबाजी कोच बनाया, जॉर्डन ग्रेगरी को फील्डिंग की जिम्मेदारी
सारांश
Key Takeaways
- रयान वैन नीकेर्क को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है।
- जॉर्डन ग्रेगरी को फील्डिंग कोच के रूप में कार्यभार दिया गया।
- दोनों का कार्यकाल 2 साल के लिए होगा।
- उद्देश्य वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयार करना है।
- गैरी कर्स्टन श्रीलंका के हेड कोच बने हैं।
नई दिल्ली, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने रयान वैन नीकेर्क को अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इसके साथ ही, जॉर्डन ग्रेगरी को फील्डिंग और स्पिन बॉलिंग कोच बनाया गया है। बोर्ड ने गुरुवार को इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इनकी कार्यकाल 2 साल की अवधि के लिए होगी, जो 15 अप्रैल से शुरू होगी।
वैन नीकेर्क और ग्रेगरी, श्रीलंका के हेड कोच गैरी कर्स्टन के साथ मिलकर कार्य करेंगे, जिन्हें मार्च में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कर्स्टन 15 अप्रैल से सनथ जयसूर्या की जगह लेंगे और उनका अनुबंध भी 2 साल का है। नीकेर्क और ग्रेगरी की नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम को तैयार करना है।
श्रीलंका से जुड़ने से पूर्व, कर्स्टन दक्षिण अफ्रीका, भारत और पाकिस्तान के हेड कोच रह चुके हैं। उन्होंने नीदरलैंड्स और नामीबिया जैसी टीमों के साथ भी काम किया है।
रयान वैन नीकेर्क को सभी राष्ट्रीय टीमों में तेज गेंदबाजी की देखरेख के लिए कार्यभार सौंपा गया है। इससे पहले, उन्होंने 2023 से 2026 तक नीदरलैंड की राष्ट्रीय टीम के बॉलिंग कोच और अंतरिम हेड कोच के रूप में कार्य किया था। उनके कार्यकाल के दौरान, नीदरलैंड टीम ने आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023, आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भाग लिया।
इस बीच, श्रीलंका क्रिकेट ने जॉर्डन ग्रेगरी को फील्डिंग और स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। उन्होंने पहले नीदरलैंड क्रिकेट के लिए फील्डिंग सलाहकार के रूप में कार्य किया है। नीदरलैंड्स क्रिकेट में अपने कार्यकाल के दौरान, ग्रेगरी ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 सहित कई द्विपक्षीय और बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वह हाई परफॉर्मेंस सेंटर में सभी राष्ट्रीय टीमों की फील्डिंग और स्पिन गेंदबाजी की देखरेख के लिए जिम्मेदार होंगे।