27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप: आदिल रशीद का प्रदर्शन रहा निराशाजनक, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप: आदिल रशीद का प्रदर्शन रहा निराशाजनक, बना शर्मनाक रिकॉर्ड

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में आदिल रशीद ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 200 से अधिक छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बनकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। जानिए इस मैच में और क्या हुआ।

मुख्य बातें

आदिल रशीद ने शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया।
भारत ने 253 रन का स्कोर खड़ा किया।
संजू सैमसन ने 89 रन बनाए।
रशीद की इकोनॉमी 10.20 रही।
भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत नहीं की।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम पर हो रहा है। इस मैच में इंग्लिश स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

सेमीफाइनल में रशीद का प्रदर्शन अपेक्षा से काफी खराब रहा। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन दिए और 2 विकेट लिए। उन्होंने ईशान किशन और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया। रशीद की इकोनॉमी 10.20 रही, जिससे उनका प्रदर्शन महंगा साबित हुआ।

हालांकि, भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 2 विकेट लेने के साथ ही आदिल रशीद टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। अब उनके नाम 44 विकेट हो गए हैं, जिससे उन्होंने राशिद खान को पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टॉस हारने के बाद भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा ने निराश करते हुए 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, ईशान किशन और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रनों की शानदार साझेदारी की। ईशान ने 18 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए।

संजू सैमसन ने भी शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 42 गेंदों में 89 रन बनाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 211 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि, वह अपना शतक पूरा नहीं कर सके और विल जैक्स की गेंद पर कैच आउट हो गए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, उन्होंने 6 गेंदों में 11 रन बनाकर रशीद का शिकार बने। शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ अंदाज में 25 गेंदों में 43 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 21 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाए और रनआउट हुए।

संपादकीय दृष्टिकोण

भारतीय टीम की बल्लेबाजी ने एक मजबूत स्कोर खड़ा किया, जो मैच के परिणाम को प्रभावित कर सकता है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आदिल रशीद ने कौन सा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया?
आदिल रशीद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 से अधिक छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
भारत ने सेमीफाइनल में कितना स्कोर बनाया?
भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए।
संजू सैमसन ने कितने रन बनाए?
संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन बनाए।
आदिल रशीद ने इस मैच में कितने विकेट लिए?
आदिल रशीद ने इस मैच में 2 विकेट लिए।
भारत के खिलाफ रशीद की इकोनॉमी क्या थी?
रशीद की इकोनॉमी 10.20 रही।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले