26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: आदिल रशीद का निराशाजनक खेल, शर्मनाक रिकॉर्ड बना

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: आदिल रशीद का निराशाजनक खेल, शर्मनाक रिकॉर्ड बना

सारांश

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में आदिल रशीद ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड स्थापित किया है। जानिए इस मैच में उनकी परफॉर्मेंस और भारतीय टीम की बल्लेबाजी के बारे में।

मुख्य बातें

आदिल रशीद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
टी20 वर्ल्ड कप में रशीद के नाम 44 विकेट हैं।
भारतीय टीम ने 253 रन का स्कोर बनाया।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस मैच में इंग्लिश स्पिनर आदिल रशीद के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। रशीद अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से अधिक छक्के खाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

सेमीफाइनल में रशीद का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन खर्च करते हुए 2 विकेट प्राप्त किए। उन्होंने ईशान किशन और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का विकेट लिया। रशीद की इकोनॉमी 10.20 रही, जो उनके लिए काफी महंगी साबित हुई।

हालांकि, भारत के खिलाफ 2 विकेट लेने के बाद आदिल रशीद टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। उनके नाम अब टी20 विश्व कप में 44 विकेट हैं, जिससे उन्होंने राशिद खान को पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टॉस हारने के बाद भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा ने 7 गेंदों पर मात्र 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और संजू सैमसन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ईशान ने महज 18 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए।

संजू सैमसन ने भी शानदार खेल दिखाया और 42 गेंदों में 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 211 के स्ट्राइक रेट से 8 चौके और 7 छक्के लगाए, लेकिन शतक पूरा नहीं कर सके और विल जैक्स की गेंद पर कैच आउट हो गए।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 6 गेंदों में 11 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने। शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाकर धुआंधार पारी खेली। तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 21 रन बनाए और जोफ्रा आर्चर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रन बनाकर रनआउट हुए।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी ताकत दिखाई। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आगे के मैचों में कौन सी टीम विजयी होती है।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आदिल रशीद ने कितने छक्के खाए?
आदिल रशीद ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से अधिक छक्के खाए हैं।
भारत ने सेमीफाइनल में कितने रन बनाए?
भारतीय टीम ने 253 रन बनाए, 7 विकेट खोकर।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले