टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बीसीसीआई ने 131 करोड़ का इनाम घोषित किया

Click to start listening
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर बीसीसीआई ने 131 करोड़ का इनाम घोषित किया

सारांश

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जीत हासिल की। बीसीसीआई ने इस उपलब्धि के लिए टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। जानिए इस ऐतिहासिक जीत के बारे में।

Key Takeaways

  • भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया।
  • बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया।
  • भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना।
  • फाइनल में भारत ने 255 रन बनाए।
  • न्यूजीलैंड को उपविजेता के रूप में 10.75 करोड़ रुपए मिले।

मुंबई, 10 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में सम्पन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने 96 रन से विजय प्राप्त की, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने वर्ष 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब विजेता टीम को 125 करोड़ रुपए का पुरस्कार मिला था। बीसीसीआई ने इस बार नकद पुरस्कार में 6 करोड़ रुपए की वृद्धि की है।

बीसीसीआई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। हम इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को फिर से बधाई देते हैं और भविष्य में उनकी निरंतर सफलता की कामना करते हैं।"

भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था, जबकि इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथ में थी। भारत ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब बरकरार रखने वाला पहला देश बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसके साथ ही, भारत तीन बार आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बन गया है।

रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में केवल 159 रन पर सिमट गई।

96 रन से फाइनल मैच जीतने के साथ ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा दी जाने वाली 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 21.5 करोड़ रुपए) की विजेता राशि अपने नाम की, जबकि उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 10.75 करोड़ रुपए) प्राप्त हुए।

Point of View

बल्कि यह दर्शाता है कि भारतीय क्रिकेट की क्षमता कितनी ऊँची है। बीसीसीआई द्वारा दिया गया नकद पुरस्कार इस बात का प्रमाण है कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण को महत्व देता है। यह जीत देश के लिए गर्व की बात है।
NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप कब जीता?
भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था और अब 2026 में भी यह खिताब बरकरार रखा है।
बीसीसीआई ने कितनी राशि का इनाम घोषित किया?
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपए का नकद इनाम घोषित किया है।
फाइनल में भारत ने कितने रन बनाए?
भारत ने फाइनल में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए।
न्यूजीलैंड को कितनी राशि मिली?
उपविजेता न्यूजीलैंड को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 10.75 करोड़ रुपए) की राशि मिली।
इस जीत का महत्व क्या है?
इस जीत ने भारत को तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना दिया है।
Nation Press