2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय महिला टीम ने टीम इंडिया को प्रेरित किया

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: भारतीय महिला टीम ने टीम इंडिया को प्रेरित किया

सारांश

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में सभी की नजरें होंगी।

मुख्य बातें

भारतीय महिला टीम ने फाइनल से पहले टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी।
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में होगा।
महिला टीम का कोच और खिलाड़ी फाइनल को लेकर उत्साहित हैं।
भारतीय टीम लगातार 2 टी20 विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड बना सकती है।

नई दिल्ली, 8 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया में स्थित भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल से पहले भारतीय टीम को धन्यवाद दिया है। यह फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है।

बीसीसीआई ने महिला टीम के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसमें कोच मजूमदार, बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया को शुभकामना दी है। वीडियो का कैप्शन है, "एक टीम इंडिया जिसने घर पर वर्ल्ड कप जीता, दूसरी आज रात घर पर वर्ल्ड कप जीतने जा रही है।"

महिला टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने कहा, "मैं सभी को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बहुत भीड़ होगी। वर्ल्ड कप फाइनल खेलने के लिए शानदार माहौल होगा।"

ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा, "वर्ल्ड कप फाइनल के लिए ऑल द बेस्ट टीम इंडिया। हम सब आपका समर्थन कर रहे हैं। जाओ और जीतो।"

जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, "चलो इसे घर ले आते हैं। हम आपके लिए दुआ कर रहे हैं।"

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप जीता था। यह मुकाबला मुंबई में खेला गया था।

अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराने में सफल होती है, तो कई रिकॉर्ड एक साथ टीम इंडिया के नाम जुड़ जाएंगे। भारतीय टीम 3 टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। इसके अलावा, लगातार 2 टी20 विश्व कप और अपने घर में टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का गौरव भी टीम इंडिया को मिल सकता है।

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार फाइनल में पहुंची है। यह किसी भी टीम द्वारा फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड है। भारतीय टीम 2007 और 2024 में चैंपियन रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

ऐसे में उनके द्वारा दी गई शुभकामनाएं टीम इंडिया के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती हैं। यह एक महत्वपूर्ण क्षण है और सभी की नजरें इस महामुकाबले पर होंगी।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टी20 विश्व कप फाइनल कब है?
टी20 विश्व कप फाइनल 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय महिला टीम ने कब अपना पहला वनडे विश्व कप जीता?
भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना पहला वनडे विश्व कप जीत लिया था।
टीम इंडिया कितनी बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है?
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार फाइनल में पहुंची है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले