टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रनों से हराया, फाइनल में न्यूजीलैंड से होगी टक्कर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रनों से हराया, फाइनल में न्यूजीलैंड से होगी टक्कर

सारांश

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्थान बना लिया है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रनों से हराकर भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। अब उनका सामना न्यूजीलैंड से होगा। क्या टीम इंडिया खिताब जीत पाएगी? जानें पूरी कहानी।

मुख्य बातें

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।
संजू सैमसन ने शानदार 89 रन बनाए।
फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट लिए।
अहमदाबाद में फाइनल का आयोजन होगा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से पराजित किया। भारत द्वारा निर्धारित 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर सिर्फ 246 रन बना सकी।

254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट महज 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 7 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 17 गेंदों में 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। टॉम बैंटन महज 5 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 95 के स्कोर पर इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके थे।

हालांकि, इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन जोड़े। जैक्स 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन और बेथेल ने छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी निभाई। करन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया। बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप और बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाया।

इससे पहले भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सैमसन ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। शिवम दुबे भी बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन बनाए।

अंत के ओवरों में तिलक वर्मा ने केवल 7 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, जॉफ्रा आर्चर काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 61 रन खर्च किए। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

और अब फाइनल में न्यूजीलैंड से मुकाबला उनकी क्षमता को और भी बड़ा चुनौती पेश करेगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में कैसे हराया?
भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। इंग्लैंड ने 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन बनाए।
फाइनल में भारत का सामना किससे होगा?
फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
संजू सैमसन ने कितने रन बनाए?
संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन बनाए।
खेल का अगला मुकाबला कब होगा?
अगला मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद में होगा।
टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज कौन थे?
टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाज हार्दिक पांड्या रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले