28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रनों से हराया, फाइनल में न्यूजीलैंड से होगी टक्कर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रनों से हराया, फाइनल में न्यूजीलैंड से होगी टक्कर

सारांश

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश किया है। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रनों से हराकर भारत ने एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की। जानिए इस रोमांचक मुकाबले की सभी महत्वपूर्ण बातें।

मुख्य बातें

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया।
संजीव सैमसन ने शानदार 89 रन बनाए।
जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए 105 रन की पारी खेली।
भारतीय गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण विकेट लिए।
फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। इंग्लैंड ने 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट खोकर केवल 246 रन बनाए।

इंग्लैंड की टीम ने 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत नहीं की। फिल साल्ट सिर्फ 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या द्वारा आउट हुए। कप्तान हैरी ब्रूक भी केवल 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोस बटलर ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। टॉम बैंटन भी 5 गेंदों में 17 रन बनाकर वापस लौट गए। 95 रन पर इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके थे।

हालांकि, इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मिलकर 39 गेंदों में 77 रन जोड़े। जैक्स ने 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। सैम करन और बेथेल ने छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी निभाई। करन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 45 गेंदों में शतक पूरा किया और 48 गेंदों में 105 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। लेकिन, वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। भारतीय गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप और बुमराह ने 1-1 विकेट चटकाए।

इससे पहले, भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने केवल 9 रन बनाकर निराश किया, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 11 रन बनाकर आउट हुए।

अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन और हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की गेंदबाजी में विल जैक्स और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी महंगी साबित हुई, उन्होंने 4 ओवर में 61 रन दिए। अब, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि भारतीय बल्लेबाजों ने अपने अनुभव का पूरा उपयोग किया। यह जीत न केवल टीम के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को कितने रनों से हराया?
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल कब होगा?
फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
भारत का लक्ष्य कितना था?
भारत का लक्ष्य 254 रन था।
भारत की ओर से सबसे अधिक रन किसने बनाए?
संजीव सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन बनाए।
इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज कौन था?
जैकब बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले