1 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रनों से हराया, खिताबी मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 7 रनों से हराया, खिताबी मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा

सारांश

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश किया। इंग्लैंड 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन ही बना सकी। अब भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

मुख्य बातें

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।
भारत ने 253 रन बनाए, जो नॉकआउट में सबसे बड़ा स्कोर है।
जैकब बेथेल ने इंग्लैंड के लिए 105 रन की पारी खेली।
खिताबी मुकाबले में भारत अब न्यूजीलैंड का सामना करेगा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया। भारत द्वारा दिए गए 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना सकी।

254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट केवल 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। कप्तान हैरी ब्रूक भी 7 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाया और 17 गेंदों में 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। 95 के स्कोर पर इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके थे।

हालांकि, इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन जोड़े। जैक्स 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन और बेथेल ने छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी निभाई। करन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया। बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप और बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाया।

इससे पहले भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सैमसन ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। शिवम दुबे भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और वह 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन बनाए।

अंत के ओवरों में तिलक वर्मा ने केवल 7 गेंदों में 21 रन बनाए, तो हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर काफी मंहगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 61 रन खर्च किए। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में कितने रन से जीत हासिल की?
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।
फाइनल में टीम इंडिया का सामना किससे होगा?
फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
इस मैच में भारत का स्कोर क्या था?
भारतीय टीम ने 253 रन बनाए।
जैकब बेथेल ने कितने रन बनाए?
जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए।
खिताबी मुकाबला कब होगा?
खिताबी मुकाबला 8 मार्च को होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले