28 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई, न्यूजीलैंड से होगी टक्कर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई, न्यूजीलैंड से होगी टक्कर

सारांश

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने बड़े लक्ष्य का पीछा करने में इंग्लैंड को रोक दिया, जिससे अब 8 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ खिताबी मुकाबला होगा।

मुख्य बातें

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया।
संजू सैमसन ने महत्वपूर्ण 89 रन बनाए।
इंग्लैंड की शुरुआत कमजोर रही, 4 विकेट जल्दी गिर गए।
फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
मैच में हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से पराजित किया। भारत द्वारा निर्धारित 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर केवल 246 रन बना सकी।

254 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट केवल 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ सके और 7 रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर, जो पहले अच्छी शुरुआत करते हुए, 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। टॉम बैंटन केवल 5 गेंदों में 17 रन बनाकर लौट गए। इंग्लैंड के 95 के स्कोर पर चार विकेट गिर चुके थे।

हालांकि, विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रनों की साझेदारी की। जैक्स ने 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। सैम करन और बेथेल ने छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रन जोड़े। करन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 45 गेंदों में शतक पूरा किया और 48 गेंदों में 105 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। लेकिन यह पारी इंग्लैंड को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सकी। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 38 रन पर 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप और बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए। शिवम दुबे ने भी 25 गेंदों में 43 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने निराश किया और 9 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन बनाए।

अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन बनाए और हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के गेंदबाजों में विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 61 रन खर्च किए। अब टीम इंडिया का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को कितने रनों से हराया?
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।
फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला किससे होगा?
फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
संजू सैमसन ने कितने रन बनाए?
संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रन बनाए।
इंग्लैंड की टीम ने कितने विकेट खोए?
इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोए।
खिताबी मुकाबला कब होगा?
खिताबी मुकाबला 8 मार्च को होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले