टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, अब न्यूजीलैंड से होगा फाइनल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, अब न्यूजीलैंड से होगा फाइनल

सारांश

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई है। दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। अब 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना होगा।

मुख्य बातें

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।
जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
भारत ने 253 रन का स्कोर बनाया।
फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा।
मैच का आयोजन 8 मार्च को होगा।

मुंबई, 5 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से पराजित किया। भारत द्वारा दिए गए 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 246 रन ही बना सकी।

254 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट महज 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। कप्तान हैरी ब्रूक भी केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए। जोस बटलर ने भी अच्छी शुरुआत का लाभ नहीं उठाया और 17 गेंदों में 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती द्वारा बोल्ड किए गए। टॉम बैंटन भी महज 5 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। इस स्थिति में इंग्लैंड के 95 पर चार विकेट गिर चुके थे।

हालांकि, इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन बनाए। जैक्स ने 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की सहायता से 35 रन बनाकर विकेट खो दिया। सैम करन और बेथेल ने छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रन जोड़े। करन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए। जैकब बेथेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 48 गेंदों में 105 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। भारत की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अर्शदीप और बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाए।

इससे पहले, भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाकर अपनी लय दिखाई। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने केवल 9 रन बनाकर निराश किया, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन बनाए।

अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा ने सिर्फ 7 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की गेंदबाजी में विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 61 रन दिए। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो कि एक रोमांचक मैच होगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को कितने रनों से हराया?
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया।
फाइनल में भारत का मुकाबला किससे होगा?
फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
भारत ने सेमीफाइनल में कितने रन बनाए?
भारत ने सेमीफाइनल में 253 रन बनाए।
जैकब बेथेल ने कितने रन बनाए?
जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए।
फाइनल कब खेला जाएगा?
फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 2 महीने पहले