13 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या टिम रॉबिन्सन टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले दूसरे युवा कीवी बल्लेबाज बन गए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या टिम रॉबिन्सन टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले दूसरे युवा कीवी बल्लेबाज बन गए?

सारांश

टिम रॉबिन्सन ने न्यूजीलैंड के लिए टी20 क्रिकेट में शानदार शतक जड़ा, जिससे वह दूसरे सबसे युवा कीवी बल्लेबाज बने। उन्होंने 66 गेंदों में 106 रन बनाकर अपने टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचाया। क्या वह इस सीरीज में और भी रिकॉर्ड तोड़ेंगे?

मुख्य बातें

टिम रॉबिन्सन ने 106 रन की नाबाद पारी खेली।
वह दूसरे सबसे युवा कीवी बल्लेबाज बने।
न्यूजीलैंड ने 181 रन बनाए।
डेरिल मिचेल ने 34 रन का योगदान दिया।
टी20 सीरीज में यह पहला मैच था।

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ माउंट माउंगानुई में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इस पारी में टिम रॉबिन्सन ने शतकीय पारी खेली, जिसके साथ वह टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा कीवी बल्लेबाज बन गए।

टिम रॉबिन्सन ने 66 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 106 रन बनाए। रॉबिन्सन ने यह शतक 23 वर्ष 156 दिन की उम्र में जड़ा है। न्यूजीलैंड की ओर से टी20 क्रिकेट में युवा शतकवीरों की लिस्ट में फिन एलन शीर्ष पर हैं, जो 23 वर्ष 96 दिन की उम्र में यह कारनामा कर चुके हैं।

इस पारी के साथ टिम रॉबिन्सन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने वाले तीसरे कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ब्रेंडन मैकुलम ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध क्राइस्टचर्च में 116 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, मार्टिन गप्टिल ने साल 2018 में ऑकलैंड में इस टीम के खिलाफ 105 रन बनाए थे।

बे ओवल में जारी इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए।

न्यूजीलैंड महज 6 रन पर अपने 3 विकेट गंवा चुका था। यहां से डेरिल मिचेल ने टॉम रॉबिन्सन के साथ चौथे विकेट के लिए 92 रन जुटाते हुए टीम को संभाला।

डेरिल मिचेल 23 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद रॉबिन्सन ने बेवोन जैकब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

बेवोन जैकब्स ने 21 गेंदों में 20 रन की पारी खेली, जबकि टॉम रॉबिन्सन 106 रन बनाकर नाबाद रहे।

ऑस्ट्रेलियाई खेमे से बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए, जबकि जोश हेजलवुड और मैथ्यू शॉर्ट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

दोनों देश तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज के पहले मैच को जीतकर बढ़त बनाने के इरादे से उतरे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टिम रॉबिन्सन ने कितने रन बनाए?
टिम रॉबिन्सन ने 106 रन बनाए।
वह टी20 क्रिकेट में कितने युवा बल्लेबाज हैं?
वह टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा कीवी बल्लेबाज हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले