28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या त्रिवेदी और कुंडू की साझेदारी ने भारत को जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या त्रिवेदी और कुंडू की साझेदारी ने भारत को जीत दिलाई?

सारांश

भारत की अंडर-19 टीम ने यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की। त्रिवेदी और कुंडू की अटूट साझेदारी ने भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई। जानिए इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

भारत की अंडर-19 टीम ने शानदार शुरुआत की।
त्रिवेदी और कुंडू की साझेदारी ने मैच का रुख बदला।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट गंवाए।
भारतीय गेंदबाजों ने प्रभावी प्रदर्शन किया।
यह जीत आगे की सीरीज के लिए महत्वपूर्ण है।

ब्रिस्बेन, 21 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भारत की अंडर-19 टीम ने यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने रविवार को इयान हीली ओवल में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने निर्णय का भारी मूल्य चुकाना पड़ा। टीम ने पहली गेंद पर एलेक्स टर्नर (0) का विकेट खो दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर साइमन बज (0) भी आउट हो गए।

हालात यह रहे कि टीम 35 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो चुकी थी। इस स्थिति में स्टीवन होगन ने टॉम होगन के साथ मिलकर 55 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला।

स्टीव होगन 82 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टॉम होगन ने 81 गेंदों में 41 रन जोड़े।

जॉन जेम्स ऑस्ट्रेलियाई खेमे से अर्धशतक बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे। उन्होंने 68 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए।

भारतीय टीम के लिए हेनिल पटेल ने 3 विकेट झटके, जबकि किशन कुमार और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

भारत की अंडर-19 टीम ने 30.3 ओवरों में जीत हासिल कर ली। भारत को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 5 ओवरों में 50 रन की साझेदारी की।

वैभव 22 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 1 छक्का और 7 चौके शामिल थे। अगले ही ओवर में आयुष (6) भी पवेलियन लौट गए।

भारतीय टीम 75 के स्कोर तक 3 विकेट खो चुकी थी। यहां से वेदांत त्रिवेदी ने अभिज्ञान कुंडू के साथ चौथे विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

वेदांत त्रिवेदी ने 69 गेंदों में 8 चौकों के साथ 61 रन बनाए। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 74 गेंदों में 5 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 87 रन जोड़े।

ऑस्ट्रेलियाई खेमे से चार्ल्स ने 2 विकेट झटके, जबकि हेडन शिलर को 1 सफलता मिली।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें गर्व है कि हमारी युवा टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत से युवा खिलाड़ियों की क्षमता और मेहनत का प्रमाण मिलता है। हमें उम्मीद है कि वे आगे भी इसी तरह के प्रदर्शन करते रहेंगे।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भारत की अंडर-19 टीम ने कितने विकेट से जीत हासिल की?
भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की।
मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
अभिज्ञान कुंडू ने 87 रन बनाए।
भारत की टीम ने कितने ओवरों में जीत दर्ज की?
भारत ने 30.3 ओवरों में जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कितने विकेट गंवाए?
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट गंवाए।
क्या त्रिवेदी और कुंडू की साझेदारी मैच का टर्निंग पॉइंट थी?
जी हां, उनकी साझेदारी ने भारत को आसान जीत दिलाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले