क्या अदनित झांब की नाबाद शतकीय पारी ने यूएसए को जीत दिलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या अदनित झांब की नाबाद शतकीय पारी ने यूएसए को जीत दिलाई?

सारांश

यूएसए ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया। अदनित झांब ने शानदार 116 रन की नाबाद पारी खेली। जानें इस रोमांचक मैच के प्रमुख पल और खिलाड़ियों की प्रदर्शन का विश्लेषण।

मुख्य बातें

यूएसए ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत दर्ज की।
अदनित झांब ने 116 रन की नाबाद पारी खेली।
टीम ने 38.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
स्कॉटलैंड ने 236 रन का स्कोर बनाया।
उत्कर्ष श्रीवास्तव ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हरारे, 26 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। यूएसए ने सोमवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेऑफ-2 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने पारी की अंतिम गेंद पर 236 रन पर ऑलआउट हो गई। इस टीम को थियो रॉबिन्सन और ओली पिलिंगर की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 9.2 ओवरों में 57 रन की साझेदारी की।

ओली पिलिंगर 23 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर रोरी ग्रांट बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन 10 रन से ज्यादा का योगदान नहीं दे सके।

थियो रॉबिन्सन ने मनु सारस्वत के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़ते हुए टीम को 164 के स्कोर तक पहुंचाया। मनु 49 गेंदों में 3 चौकों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुए, जबकि थियो ने 101 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 83 रन की पारी खेली। इनके अलावा, जेक वुडहाउस ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से ऋत्विक अप्पिडी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि रियान ताज ने 3 विकेट निकाले। उत्कर्ष श्रीवास्तव और शिव शनि ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में यूएसए ने 38.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। साहिल गर्ग और अमरिंदर गिल की सलामी जोड़ी ने 8.2 ओवरों में 39 रन की साझेदारी की। साहिल 21 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने अदनित झांब के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 86 के स्कोर तक पहुंचाया। गिल ने टीम के खाते में 35 रन का योगदान दिया।

टीम 86 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव ने झांब के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 गेंदों में 129 रन जुटाते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया।

श्रीवास्तव 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि झांब ने 93 गेंदों में 1 छक्के और 17 चौकों के साथ 116 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से ओली जोन्स ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मनु सारस्वत ने 1 विकेट निकाला।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि उनकी क्षमता को भी उजागर किया। यह जीत यूएसए क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
RashtraPress
19 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यूएसए ने स्कॉटलैंड के खिलाफ कितने विकेट से जीत हासिल की?
यूएसए ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की।
अदनित झांब ने कितने रन बनाए?
अदनित झांब ने 116 रन की नाबाद पारी खेली।
स्कॉटलैंड ने कितने रन बनाए?
स्कॉटलैंड की टीम 236 रन पर ऑलआउट हुई।
यूएसए की जीत में कौन से खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई?
अदनित झांब, उत्कर्ष श्रीवास्तव और अमरिंदर गिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले