26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पाकिस्तान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराकर जीत का खाता खोला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पाकिस्तान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को हराकर जीत का खाता खोला?

सारांश

पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड को हराकर अपनी जीत का खाता खोला। इस मुकाबले में उस्मान खान और अहमद हुसैन की शतकीय साझेदारी ने टीम को सफलता दिलाई। जानिए इस रोमांचक मैच की पूरी कहानी।

मुख्य बातें

पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की।
उस्मान खान और अहमद हुसैन की साझेदारी महत्वपूर्ण रही।
अली रजा ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
स्कॉटलैंड की टीम 187 रन पर सिमट गई।
पाकिस्तान ने 43.1 ओवर में मैच जीत लिया।

हरारे, 19 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। पाकिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की है। इस टीम ने ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को ग्रुप-सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम 48.1 ओवर में 187 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 12 रन पर अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रोरी ग्रांट ने थॉमस नाइट के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने का प्रयास किया।

रोरी ग्रांट ने 45 गेंदों में 21 रन बनाए और आउट हो गए, जबकि थॉमस नाइट (37) ने फिनले कार्टर (12) के साथ 16 और ओली जोन्स के साथ 40 रन की साझेदारी की। थॉमस ने 72 गेंदों में 3 चौकों के साथ 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मनु सारस्वत ने फिनले जोन्स के साथ सातवें विकेट के लिए 80 गेंदों में 58 रन जोड़े और टीम को संकट से बाहर निकाला। मनु ने 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि जोन्स ने 33 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से अली रजा ने 37 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मोमिन कमर ने 3 विकेट झटके।

आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 43.1 ओवर में जीत दर्ज की। अली हसन बलूच ने समीर मिन्हास के साथ पहले विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की। हसन 15 रन पर आउट हो गए, जबकि मिन्हास ने 28 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान ने 48 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट खो दिया था। यहां से उस्मान खान ने अहमद हुसैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी कर टीम को जीत की ओर बढ़ाया।

उस्मान 85 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 75 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अहमद हुसैन ने 47 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम से ओली जोन्स और मनु सारस्वत ने 2-2 विकेट निकाले।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह जीत पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। अंडर-19 क्रिकेट में सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए भविष्य की संभावनाओं को उजागर करती है। हमें इस टीम के प्रदर्शन पर गर्व है और हम उनके आगे के मुकाबलों का इंतजार कर रहे हैं।
RashtraPress
26 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ कितने विकेट से जीत दर्ज की?
पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।
उस्मान खान ने कितने रन बनाए?
उस्मान खान ने 75 रन बनाए।
पाकिस्तान की गेंदबाजी में किसने सबसे ज्यादा विकेट लिए?
अली रजा ने 4 विकेट लिए।
स्कॉटलैंड की टीम ने कितने रन बनाए?
स्कॉटलैंड की टीम ने 187 रन बनाए।
अहमद हुसैन ने कितने रन बनाए?
अहमद हुसैन ने 47 रन बनाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 5 महीने पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 5 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले