क्या अंडर 19 वर्ल्ड कप में कैलेब फाल्कनर का अर्धशतक इंग्लैंड को जीत दिलाएगा?

Click to start listening
क्या अंडर 19 वर्ल्ड कप में कैलेब फाल्कनर का अर्धशतक इंग्लैंड को जीत दिलाएगा?

सारांश

इंग्लैंड के अंडर 19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 37 रन से हराकर अपनी जीत का खाता खोला। कैलेब फाल्कनर ने महत्वपूर्ण अर्धशतक जमाया। जानें इस रोमांचक मुकाबले की सभी खास बातें!

Key Takeaways

  • इंग्लैंड ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार शुरुआत की।
  • कैलेब फाल्कनर का अर्धशतक महत्वपूर्ण रहा।
  • पाकिस्तान की टीम को अपने खेल में सुधार करना होगा।
  • अगले मैच में इंग्लैंड की चुनौती जिम्बाब्वे होगी।

हरारे, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में 37 रन से विजय प्राप्त की। ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में जीत के साथ इंग्लैंड ने अपने अभियान की शुरूआत शानदार तरीके से की है।

ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 46.5 ओवर में 210 रन पर सिमट गई। बीजे डॉकिन्स और जोसेफ मूर्स की सलामी जोड़ी ने 7 ओवर में 33 रन की साझेदारी की।

जोसेफ 7 रन बनाकर आउट हुए, जबकि डॉकिन्स ने 38 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाए। इस दौरान टीम ने 90 पर अपने 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद राल्फी बी अल्बर्ट ने कैलेब फाल्कनर के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 86 गेंदों में 80 रन जोड़े और टीम को 170 के स्कोर तक पहुंचाया।

अल्बर्ट 37 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फाल्कनर ने 73 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के अहमद हुसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा, अली रजा, अब्दुल सुभान और मोमिन कमर ने 2-2 विकेट निकाले।

पाकिस्तान की टीम ने जवाब में 46.3 ओवर में केवल 173 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए कप्तान फरहान यूसुफ ने सर्वाधिक 65 रन बनाए, जिसमें 86 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके शामिल थे। मोमिन कमर 18 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हुजैफा अहसान ने 17 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से एलेक्स ग्रीन, जेम्स मिंटो और अल्बर्ट ने 2-2 विकेट लिए। मैनी लुम्सडेन और फरहान अहमद ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

इस जीत के बाद इंग्लैंड ग्रुप-बी की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। यह टीम 18 जनवरी को अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। वहीं, पाकिस्तान 19 जनवरी को स्कॉटलैंड का सामना करेगा।

Point of View

जबकि पाकिस्तान ने अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन किया। आगामी मैचों के लिए दोनों टीमों को अपनी रणनीतियों को सुधारने की आवश्यकता है।
NationPress
15/03/2026

Frequently Asked Questions

कैसे इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराया?
इंग्लैंड ने 210 रन बनाकर पाकिस्तान को 173 रन पर रोक दिया, जिससे उन्हें 37 रन से जीत मिली।
कैलेब फाल्कनर ने कितने रन बनाए?
कैलेब फाल्कनर ने 66 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 3 चौके शामिल थे।
Nation Press