टी20 वर्ल्ड कप: साहिबजादा फरहान की शानदार पारी, पाकिस्तान ने बनाए 164 रन
सारांश
मुख्य बातें
पल्लेकेले, 24 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज पाकिस्तान की टक्कर इंग्लैंड से हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन का स्कोर खड़ा किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सैम अयूब केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान सलमान आगा भी बल्ले से कुछ विशेष नहीं कर सके और महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, 27 रन
बाबर और फरहान ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। बाबर ने 24 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, फरहान ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए एक और अर्धशतक बनाया। फरहान ने 45 गेंदों में 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। फखर जमान ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन 25 रन के स्कोर पर आदिल रशीद द्वारा आउट कर दिए गए।
उस्मान खान ने फिर से निराश किया और केवल 8 रन बनाकर चलते बने। मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले आउट हो गए। इसी तरह शाहीन अफरीदी ने 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शादाब खान ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 23 रन बनाए। गेंदबाजी में इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
सलमान आगा की कप्तानी में पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद।