30 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को रौंदा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में आयरलैंड को रौंदा?

सारांश

ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। इस मैच में स्टीवन होगान और नितेश सैमुअल के बीच हुई 186 रनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। जानिए इस रोमांचक मैच के प्रमुख पल और आंकड़े।

मुख्य बातें

ऑस्ट्रेलिया की जीत ने ग्रुप सी में उन्हें शीर्ष पर पहुंचा दिया है।
186 रनों की साझेदारी ने खेल का रुख पलट दिया।
फ्रेडी ओगिल्वी और रॉबर्ट ओ'ब्रायन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चार्ल्स लचमुंड ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विकेट लिए।
आने वाले मैचों में दोनों टीमों को अपनी ताकत दिखाने का मौका मिलेगा।

विंडहोक, 16 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार शुरुआत की है। इस टीम ने नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर हुए पांचवे मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया।

ग्रुप सी के इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 235 रन बनाएं।

विकेटकीपर बल्लेबाज फ्रेडी ओगिल्वी ने छोटी-छोटी साझेदारियों के जरिए टीम को 28.3 ओवर में 116/3 के स्कोर तक पहुंचाया।

फ्रेडी ने 83 गेंदों में 4 चौकों के साथ 49 रन बनाए। इसके बाद रॉबर्ट ओ'ब्रायन ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने एडम लेकी (22) के साथ 37, मार्को बेट्स (14) के साथ 39 और ब्रूस व्हेली (8) के साथ 29 रन की साझेदारी की। रॉबर्ट ने 98 गेंदों में 9 चौकों के साथ 79 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से चार्ल्स लचमुंड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। बेन गॉर्डन, हेडन शिलर, जॉन जेम्स और विल मलाजुक ने 1-1 विकेट निकाले।

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 39.4 ओवर में जीत हासिल की। सलामी बल्लेबाज विल मलाजुक 22 रन बनाकर आउट हुए। इस समय टीम ने 2.4 ओवर में 30 रन ही बनाए थे। यहां से नितेश सैमुअल ने स्टीवन होगान के साथ 186 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत की ओर बढ़ाया।

होगान ने 111 गेंदों में 1 छक्का और 11 चौकों के साथ 115 रन बनाए। इसके बाद कप्तान ओलीवर (15) ने नितेश (77) के साथ मिलकर 62 गेंदें शेष रहते जीत दिलाई। विपक्षी टीम से रूबेन विल्सन और ल्यूक मरे ने 1-1 विकेट लिए।

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-सी में शीर्ष पर पहुंच गई है। यह टीम 20 जनवरी को जापान के खिलाफ मुकाबला खेलेगी, जबकि आयरलैंड 19 जनवरी को श्रीलंका से भिड़ेगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी ने खेल का रुख बदल दिया। यह मुकाबला युवा क्रिकेटरों के लिए सीखने का अवसर है।
RashtraPress
30 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को किस स्कोर से हराया?
ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया।
इस मैच में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
स्टीवन होगान ने 115 रन बनाए।
नितेश सैमुअल ने कितने रन बनाए?
नितेश सैमुअल ने 77 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला किससे है?
ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला 20 जनवरी को जापान से है।
आयरलैंड का अगला मुकाबला कब है?
आयरलैंड का अगला मुकाबला 19 जनवरी को श्रीलंका से है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले