27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली ने नया टैटू बनाया, जानें इसके खासियत

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली ने नया टैटू बनाया, जानें इसके खासियत

सारांश

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 से पहले अपने टैटू संग्रह में एक अनोखा डिज़ाइन जोड़ा है। यह टैटू उनके जीवन के सफर और अनुभवों को दर्शाता है, जो उनके व्यक्तित्व की नई कहानी कहता है।

मुख्य बातें

विराट कोहली का नया टैटू उनके जीवन की कहानी को दर्शाता है।
टैटू में शिव और फूलों के डिज़ाइन शामिल हैं।
यह टैटू कोहली की यात्रा का एक जीवंत दस्तावेज है।
आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था।
कोहली का प्रदर्शन टीम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

नई दिल्ली, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अपने टैटू के संग्रह में एक नया और अनोखा डिज़ाइन जोड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान का यह नया टैटू उनके जीवन के अनुभवों और व्यक्तिगत परिवर्तन की कहानी को बयां करता है।

विराट कोहली ने जिस टैटू स्टूडियो में यह कला बनाई, वहां की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, "यह टैटू उनकी बाईं बांह पर स्थित है, जिसमें पहले से मौजूद टैटू को हटाने के बजाय उसे और भी सुंदर और गहरा बनाया गया है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पुराने डिजाइनों को एक नई कहानी में पिरोना है, जो वर्तमान कोहली के विचार और व्यक्तित्व को दर्शाता है।"

इस टैटू की शुरुआत एक शिव-प्रेरित आर्मबैंड के नए डिज़ाइन से हुई। इसके बाद, यह एक बारीक मंडला पैटर्न में विकसित हुआ, जिसे डॉटवर्क तकनीक से तैयार किया गया। यह पैटर्न पूरी बांह पर एक प्रवाह बनाता है और टैटू स्लीव का आधार तैयार करता है।

इस टैटू में कमल और पियोनी जैसे फूल भी शामिल हैं, जो मजबूत, विकास और आंतरिक संतुलन के प्रतीक माने जाते हैं। हालाँकि, इन डिजाइनों का व्यक्तिगत अर्थ पूरी तरह से साझा नहीं किया गया है, जिससे इसमें एक रहस्य बना रहता है।

स्टूडियो ने यह भी बताया कि इस टैटू स्लीव को जानबूझकर अधूरा रखा गया है। इसका उद्देश्य यह है कि कोहली के जीवन में आने वाले नए अनुभव, परिवर्तन और उपलब्धियां भविष्य में इस टैटू में जुड़ती रहेंगी। यानी यह टैटू किसी एक पल का प्रतीक नहीं, बल्कि उनकी संपूर्ण यात्रा का गवाह और जीवंत दस्तावेज बनेगा।

विराट कोहली आईपीएल के पहले सीज़न (2008) से आरसीबी के साथ जुड़े हुए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता बनी रही है और वह लीग के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था, जिसमें कोहली की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही थी। उन्होंने 15 मैचों में 8 अर्धशतक लगाते हुए कुल 657 रन बनाए। आरसीबी आईपीएल 2026 में अपना खिताब डिफेंड करने के लिए तैयार है, और इसके लिए विराट कोहली का असाधारण प्रदर्शन एक बार फिर आवश्यक होगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो न केवल उनकी क्रिकेट यात्रा को बल्कि उनके व्यक्तिगत विकास को भी उजागर करती है। यह टैटू कोहली के व्यक्तित्व का एक जीवंत दस्तावेज है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

विराट कोहली का नया टैटू किस विषय पर आधारित है?
यह टैटू उनकी जीवन यात्रा, अनुभव और व्यक्तिगत बदलावों की कहानी को दर्शाता है।
कहाँ पर विराट कोहली ने टैटू बनवाया?
विराट कोहली ने अपने टैटू को एक प्रसिद्ध स्टूडियो में बनवाया है।
इस टैटू में कौन-कौन से डिज़ाइन शामिल हैं?
इस टैटू में शिव से प्रेरित आर्मबैंड और कमल तथा पियोनी जैसे फूल शामिल हैं।
क्या यह टैटू अधूरा है?
हाँ, इसे जानबूझकर अधूरा रखा गया है ताकि भविष्य में नए अनुभव जुड़े सकें।
विराट कोहली का आईपीएल में प्रदर्शन कैसा रहा है?
विराट कोहली आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और आरसीबी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले